अपडेटेड 15 November 2025 at 19:22 IST

'दुनिया में कहीं जाइए बिहार की टैलेंट आपको नजर आएगी, इस चुनाव में एक मिजाज दिखा जो...', NDA की बंपर जीत पर PM मोदी ने ऐसा क्यों कहा

PM Modi: सूरत में पीएम मोदी ने कहा, "बिहार आज दुनिया भर में छाया हुआ है। आप दुनिया में कहीं भी जाइए, बिहार की टैलेंट आपको नजर आएगी। अब बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने का मिजाज दिखा रहा है। इस चुनाव में उस मिजाज के दर्शन हुए हैं...महिला-युवा, यह एक ऐसा 'MY' कॉम्बिनेशन बना है, जिसने आने वाले अनेक दशकों की राजनीति की नींव मजबूत कर दी है..."

PM Modi on Bihar election in Surat
गुजरात के सूरत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | Image: BJP/X

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के सूरत पहुंचे। यहां पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार में एनडीए को मिली ऐतिहासिक जीत का भी जिक्र किया और कहा कि बिहार आज दुनिया भर में छाया हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार का ऐतिहासिक जीत हुआ हो और हम सूरत आए और बिहार के लोगों से न मिले तो लगता है दौरा अधूरा रह गया। अचानक ये कार्यक्रम बन गया।

सूरत में रहने वाले मेरे बिहारी भाइयों का हक बनता है - पीएम मोदी

सूरत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "बिहार का ऐतिहासिक विजय हुआ हो और अगर हम सूरत से आगे जा रहे हों और बिहार के लोगों से मिले बिना जाएं, तो लगता है यात्रा अधूरी रह गई है इसलिए गुजरात में रहने वाले और खासकर सूरत में रहने वाले मेरे बिहारी भाइयों का हक बनता है, और इसलिए मेरी स्वाभाविक जिम्मेदारी भी बनती है कि आप लोगों के बीच आकर के इस विजयोत्सव के कुछ पल का मैं भी हिस्सा बनूं..."  

पीएम मोदी ने कहा - "आप भी जानते हैं और बिहार के लोग भी जानते हैं कि हम वो पार्टी हैं, जब आपने हमें गुजरात में मुख्यमंत्री के रूप में भी काम दिया था तब भी हमारा एक मंत्र था कि भारत के विकास के लिए गुजरात का विकास। हमारी मूलभूत सोच रही है- नेशन फर्स्ट...हिंदुस्तान का हर कोना, हिंदुस्तान का हर राज्य, हर भाषा-भाषी नागरिक, ये हमारे लिए पूजनीय है, वंदनीय है इसलिए बिहार का भी गौरव करना, बिहार के सामर्थ्य को स्वीकार करना, यह हमारे लिए बहुत सहज बात है..."

Advertisement

बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने का मिजाज दिखा रहा - प्रधानमंत्री 

सूरत में पीएम मोदी ने कहा, "बिहार आज दुनिया भर में छाया हुआ है। आप दुनिया में कहीं भी जाइए, बिहार की टैलेंट आपको नजर आएगी। अब बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने का मिजाज दिखा रहा है। इस चुनाव में उस मिजाज के दर्शन हुए हैं...महिला-युवा, यह एक ऐसा 'MY' कॉम्बिनेशन बना है, जिसने आने वाले अनेक दशकों की राजनीति की नींव मजबूत कर दी है..."

बिहार में NDA को मिलीं 202 सीटों पर बड़ी जीत

  • भारतीय जनता पार्टी (BJP)भाजपा: 89 सीटों पर जीत
  • जनता दल (यूनाइटेड) (JDU): 85 सीटों पर जीत
  • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): 19 सीटों पर जीत
  • हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर): 5 सीटों पर जीत
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा : 4 सीटों पर जीत

ये भी पढ़ें - जय छठी मईया... बिहार के लोगों ने गरदा उड़ा दिया, घर-घर में मखाने की खीर बनेगी- NDA की जीत पर बोले PM मोदी

Advertisement

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 15 November 2025 at 19:22 IST