Bengal Election: 'TMC की निर्मम सरकार बलात्कारियों को बचाती है, 4 मई के बाद काला चिट्ठा खोलूंगा', बंगाल की जनता से पीएम ने किया बड़ा वादा

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार जोर-शोर से जारी है। इस कड़ी में पीएम मोदी ने दमदम विधानसभा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बंगाल की जनता से बड़ा वादा किया।

‘Paltano Dorkar!’ PM Modi Predicts TMC Rout In Bengal, Says ‘Goons Won’t Find Space To Hide After May 4’
PM Modi | Image: ANI

पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान छिटपुट हिंसा के साथ 23 अप्रैल को संपन्न हो गया। वहीं, दूसरे चरण के लिए प्रचार-प्रसार जोर-शोर से जारी है। सभी दलों ने अंतिम परीक्षा के लिए पूरा जोर लगा दिया है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी आज फिर बंगाल दौरे पर पहुंचे। उत्तर 24 परगना जिले के दमदम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने TMC पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने बंगाल में बीजेपी की जीता का दावा भी ठोंक दिया।

दमदम में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘भाजपा बंगाल की हर बहन-बेटी के सपनों को पूरा करने और उनका जीवन आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बंगाल की बहनों से भाजपा का सीधा वादा है कि भाजपा आपको सुरक्षा देगी, भाजपा आपको सम्मान देगी और भाजपा से ही आपको समृद्धि मिलने वाली है। भाजपा सरकार में यहां की हर महिला के जीवन में खुशहाली आएगी, गरीब बहनों को मुफ्त राशन मिलेगा। कोई सिंडिकेट आपका हक नहीं छीन पाएगा।’

TMC का काला चिट्ठा 4 मई के बाद खोलूंगा-PM मोदी

पीएम मोदी ने दमदम विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "जब बंगाल की बेटियां न्याय मांगती हैं तो बंगाल की निर्मम सरकार कहती है कि बलात्कार से बचना है, जिंदा रहना है तो घर से बाहर मत निकलें। ये नहीं चाहते कि बेटियां खुले में घूमें, खुले आसमान के सपने देंखें। मैं आज बंगाल की हर बेटी को यह भरोसा दिलाने आया हूं कि भाजपा बेटियों के सपने नहीं कुचलने देगी।बहनों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि होगी, 4 मई को सरकार बनने के बाद उनपर हुए हर अन्याय, अत्याचार की फाइल खुलेगी और यह मोदी की गारंटी है।"
 

भाजपा की बुनियाद में बंगाल के विचार-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा में कहा, "भाजपा वह राजनैतिक दल है जिसकी बुनियाद में बंगाल के विचार हैं, बंगाल का प्रवाह है। हमें गर्व है डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर, जिनकी प्रेरणा से जनसंघ का जन्म हुआ और फिर समय के साथ भाजपा की स्थापना हुई। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कहते थे कि देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे, हमने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई, वहां भारत का संविधान लागू किया।"

Advertisement

पीएम मोदी ने नारी शक्ति को लेकर कहा, मैं देख रहा हूं कि बंगाल की नारीशक्ति... 21वीं सदी के बंगाल की नई गाथा लिखने जा रही है। बंगाल की हर महिला कह रही है- अब नहीं सहेंगे, TMC सरकार बदलकर रहेंगे और पहले चरण के चुनाव में ही बदलाव के संकेत मिल गए हैं।

यह भी पढ़ें: 'बंगाल का अगला CM बंगाली होगा, ममता दीदी का भतीजा...',अमित शाह का दावा

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड