अपडेटेड 23 January 2024 at 12:38 IST

22 जनवरी को राममय थी अयोध्या, आसमान से बरस रहे थे फूल आंखों में थे आंसू... PM ने शेयर की स्मृतियां

22 जनवरी को अयोध्या झूम रही थी, गा रही थी। तस्वीरें मोहक थी उन्हें PM ने शेयर किया है।

ayodhya
PM Modi during the Pran Pratishtha in the Ram temple. | Image: Republic

PM Ayodhya Ram Mandir Visit:  अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम का दिल छू लेने वाला वीडियो साझा किया है। वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने जो कल देखा वो बरसों बरस तक बसा रहेगा।

3 मिनट 5 सेकेंड के वीडियो में अयोध्या नगरी की खूबसूरत झलकियों के साथ-साथ राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए जाते प्रधानमंत्री दिखाई दे रहे हैं। रामलला की मनमोहक छवि है, नाचते गाते श्रद्धालु हैं जिनमें आम से लेकर खास लोगों की झलकी है।

पीएम की स्मृतियों में रामलला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, "हमने कल, 22 जनवरी को अयोध्या में जो देखा, वह आने वाले वर्षों तक याद रहेगा।" वीडियो में दिल को छू लेने वाले भावुक पलों को भी दिखाया गया है। नाचते गाते झूमते रामभक्त अपनी आंखों से बह रहे भाव भरे आंसू पोछते दिख रहे हैं। इसके अलावा, राम मंदिर पर आसमानी पुष्प वर्षा यानि हेलीकॉप्टर से हो रही फूलों की बारिश भी दिखाई दे रही है। देखें-


22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा

प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में सोमवार, 22 जनवरी को अयोध्या  में रामलला की नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। लोगों से मुखातिब हुए तो मंच से इस अवसर को एक नए युग के आगमन का प्रतीक करार दिया। उन्होंने लोगों से मंदिर निर्माण में आगे बढ़कर अगले 1,000 वर्षों के मजबूत, भव्य और दिव्य भारत की नींव बनाने का आह्वान किया। बोले- इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ ही मुख्यत: हिंदुत्व के बैनर तले चला दशकों पुराना आंदोलन अपनी परिणति तक पहुंच गया। मोदी ने इसे एक नए युग का आगमन बताया। 

Advertisement

23 जनवरी से राममंदिर के द्वार आम लोगों के लिए खोल दिए गए हैं। बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लगा है। किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस दल को तैनात कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- '6 दिसंबर 1992, मसूरी का वो सर्द दिन...केसर पेड़ा फिर नोटिस'- IAS ने सोशल मीडिया पर जाहिर किए जज्बात

Advertisement

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 23 January 2024 at 12:12 IST