अपडेटेड 7 June 2024 at 15:16 IST

World Food Safety Day 2024: क्यों मनाया जाता है विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस? जानिए इस साल की थीम

World Food Safety Day 2024: क्या आप जानते हैं कि विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का इतिहास क्या है? आइए हम आपको बताते हैं।

Follow : Google News Icon  
Food Security Day 2024
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2024 | Image: Republic

World Food Safety Day 2024: आज यानी शुक्रवार, 7 जून को दुनियाभर में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जा रहा है। 'वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे' लोगों को खराब खान-पान और इसके चलते होने वाली समस्याओं के प्रति जागरुक कराने के लिए मनाया जाता है। कई बार खराब क्वालिटी का खाना खाने के कारण हम बीमार पड़ जाता है, जो एक चिंता का विषय है।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के मुताबिक, दुनियाभर में महज एक दिन के में खराब खाना खाने के कारण लगभग 16 लाख लोग बीमार होते हैं, जिसमें सबसे ज्यादा बच्चों की संख्या शामिल है। ऐसे में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस सुरक्षित भोजन के सेवन के प्रति लोगों को जागरुक करने का काम करता है।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का इतिहास (History Of World Food Safety Day)

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के इतिहास की बात करें तो साल 2017, जुलाई के महीने में खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) सम्मेलन के 40वें सेशन में वर्ल्ड फूड एंड से​फ्टी डे को मनाने का प्रस्‍ताव रखा गया था। जिस पर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने अपना समर्थन जाहिर किया था।

जिसके बाद इस प्रस्‍ताव पर 20 दिसंबर 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मोहर लगाकर हर साल 7 जून के दिन इसे सेलिब्रेट करने की घोषणा की। इस दिन के बाद पहली बार 7 जून 2019 को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन और खाद्य एवं कृषि संगठन के सहयोग से पहली बार विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया गया था।

Advertisement

इस दिन के बाद से हर साल 7 जून के दिन विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस को किसी न किसी नई थीम को फोकस कर सेलिब्रेट किया जाता है। आइए जानते हैं कि इस साल इस दिन के लिए क्या थीम निर्धारित की गई है।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2024 की थीम ( World Food Safety Day 2024 Theme)

हर साल की तरह इस साल भी वर्ल्ड फूड एंड से​फ्टी डे के लिए एक थीम बनाई गई है। इस साल की थीम ‘सुरक्षित भोजन बेहतर स्वास्थ्य’ है। इस दिन के लिए UN फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन (FAO) की तरफ से थीम निर्धारित की जाती है। जिसे फोकस करते हुए लोगों को सुरक्षित भोजन खाने के लिए जागरूक किया जाता है।

Advertisement

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का उद्देश्य (World Food Safety Day 2024 Purpose)

आजकल खराब, दूषित और गलत खान-पान के कारण कई लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आसानी से आ जाते हैं। ऐसे में लोगों को सही और सुरक्षित खान-पान के प्रति जानकारी देने के लिए विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के दिन कई सारे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में लोगों को विभिन्न खाद्य पदार्थों और उनसे होने वाली समस्याओं के प्रति जागरूक किया जाता है, ताकि वह इसके सेवन से किसी बीमारी का शिकार होने से बच जाएं। इसी उद्देश्य के साथ स्कूल, कॉलेजों इत्यादि जगहों पर पौष्टिक और संतुलित भोजन के सेवन के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 

ये भी पढे़ं: फूल जैसी सॉफ्ट स्किन पाने के लिए स्किन केयर रूटीन में शामिल करें ये चीजें, दिनभर खिला रहेगा चेहरा

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 7 June 2024 at 11:50 IST