अपडेटेड 1 October 2024 at 07:21 IST

World Coffee Day 2024: चेहरे पर लगाएं कॉफी फेस पैक, दाग-धब्बे हो जाएंगे गायब

World coffee day 2024: चेहरे के लिए कॉफी में क्या मिलाएं, जिससे त्वचा के दाग-धब्बे दूर हो सकते हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Coffee
world coffee day 2024: चेहरे पर लगाएं कॉफी फेस पैक, दाग-धब्बे हो जाएंगे गायब | Image: Pexels

World Coffee Day 2024: 1 अक्टूबर को वर्ल्ड कॉफी डे मनाया जाता है। बता दें कि कॉफी के अंदर कहीं ऐसे पोषक तत्व है जो सेहत के लिए जरूरी हैं। हालांकि जरूर से ज्यादा कॉफी पीना भी सेहत के नुकसानदायक हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि कॉफी का इस्तेमाल त्वचा पर किया जाए तो कई समस्या दूर हो सकती हैं। 

जी हां, ऐसे में उनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि चेहरे पर कॉफी लगाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं और आप किस प्रकार अपनी त्वचा पर कॉफी पर लगा सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…

चेहरे के लिए कॉफी में क्या मिलाएं? (What to mix with coffee for face?)

पहला तरीका - त्वचा पर कॉफी लगाने के लिए सबसे पहले आप कॉफी, दही और शहद को अपने पास रख लें। अब एक चम्मच कॉफी में एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद को मिलाएं। अब बने मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें। अब सबसे पहले अपनी त्वचा को अच्छे से साफ कर लें। उसके बाद बने मिश्रण को 15 से 20 मिनट के लिए अपनी त्वचा पर लगाएं। उसके बाद जब मास्क सूख जाए तो अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। इसे लगाने से त्वचा की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। वहीं त्वचा के दाग धब्बों से भी राहत मिल सकती है।

दूसरा तरीका - इस लेप को बनाने के लिए आप बेसन, कॉफी, दही, नींबू का रस और कच्चा दूध लें। इन्हें मिलाकर आप एक फेस पैक तैयार कर लें। अब मिश्रण को अपनी त्वचा पर 20 से 25 मिनट के लिए लगाएं। जब मिश्रण सूख जाए तो अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से व्यक्ति की त्वचा को फायदा हो सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Gandhi Jayanti 2024 Wishes : खाकी जिसकी पहचान है...! गांधी जयंती के संदेश

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 1 October 2024 at 07:21 IST