अपडेटेड 22 January 2024 at 10:33 IST
Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, कोट्स और शायरी
Ram Mandir Wishes: आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन आप भी अपने अपनों को ये बधाई संदेश भेज सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Ram Mandir Wishes: पूरे भारतवर्ष के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। आज 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर मंदिर में लगातार यज्ञ अनुष्ठान चल रहा है और संपूर्ण विधि-विधान से पूजा की जा रही है।
रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को किसी महाउत्सव की तरह देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 45 मिनट के बीच राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न हो जाएगा।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर हर कोई अपने अपनों को बधाई संदेश भेज रहा है। ऐसे में अगर आप भी अपने अपनों के साथ अपनी खुशी बांटना चाहते हैं तो आप कुछ कोट्स, संदेश और शायरी के जरिए अपनों को इस दिन की ढेरों शुभकामनाएं दे सकते हैं। आप ये संदेश अपने व्हाट्सएप या इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया साइट्स के जरिए साझा कर सकते हैं।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बधाई संदेश
सुंदर सजी है आज अयोध्या नगरी,
श्रीराम मिलन की शुभ घड़ी आई।
राम जी का मंदिर में होगा आगमन,
सदा सबका मंगल करेंगे मेरे रघुराई।
Advertisement
भगवान राम, आप हैं प्रेम के सागर,
आपके चरणों में बसा है भक्ति का शक्ति मंदिर.
आपकी कृपा से रगंत है सभी जगह पर,
आपके धर्म के मार्ग पर, है सबका मार्गदर्शन।
त्याग दी सब ख्वाहिशें,
कुछ अलग करने के लिए
‘राम’ ने खोया बहुत कुछ,
‘श्री राम’ बनने के लिए।
Advertisement
हो आपकी जिंदगी में खुशियों का मेला
कभी ना आए कोई झमेला
सदा सुखी रहे आपका बसेरा..
मुबारक हो आपको यह शुभ दिन।
जिनके मन में श्री राम है,
भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है,
उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,
संसार में उसका कल्याण है।
राम जी के प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक शुभकामनाएं।
आ ही गए रघुनंदन, सजवा दो द्वार-द्वार,
स्वर्ण कलश रखवा दो, बंधवा दों बंधन वार
सजी नगरिया है सारी, नाचें गावे नर-नारी,
खुशियां मनाओ, गाओ री मंगल चार,
स्वर्ण कलश रखवा दो,
बंधवा दो बंधन वार…
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 22 January 2024 at 10:14 IST