अपडेटेड 24 November 2024 at 12:52 IST
सर्दियों में इन 5 फूड्स को कह दें Bye-Bye, ठंडी तासीर वाली चीजों को खाने से बचें
What food cools the body? सर्दियों में कुछ चीजों का सेवन सोच समझकर करें क्योंकि इन चीजों की तासीर ठंडी होती हैं। जानते हैं इनके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

सर्दियों में इन 5 फूड्स को कह दें Bye-Bye, ठंडी तासीर वाली चीजों को खाने से बचें | Image:
freepik
What type of food is cooling? बता दें कि हमारे आसपास कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जिनकी तासीर बेहद ठंडी होती है। ऐसे में सर्दियों में इनका सेवन सीमित मात्रा में या डॉक्टर से पूछ कर ही करना चाहिए। व्यक्ति को इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सर्दियों में किन चीजों का सेवन सोच समझकर करना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
इन चीजों को खाने से बचें
- व्यक्ति को केले का सेवन सोच समझकर करना चाहिए। बता दें कि केले की तासीर बेहद ठंडी होती है। ऐसे में यदि सर्दियों में केले का सेवन किया जाए तो व्यक्ति सर्दी, खांसी, जुकाम आदि समस्याओं का सामना कर सकता है।
- सर्दियों में व्यक्ति को चावल का सेवन भी सोच समझकर करना चाहिए। बता दें कि इसकी तासीर ठंडी होती है। ऐसे में यदि आप पहले से ही सर्दी या मौसमी समस्याओं से परेशान हैं तो चावल को अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
- सर्दियों के मौसम में दही का सेवन भी डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए। बता दें दही की तासीर ठंडी होती है। वहीं दही सर्दी के लक्षणों को और बढ़ा सकती है।
- व्यक्ति को अपनी डाइट में खीरा जोड़ने से पहले एक्सपर्ट की राय लेनी जरूरी है। बता दें कि खीरे में जमयादा मात्रा में पानी होता है। परंतु इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए व्यक्ति सर्दी के लक्षणों का सामना कर सकता है।
- व्यक्ति को अपनी डाइट में सौंफ को भी सोच समझ कर जोड़ना चाहिए। वैसे तो सौंफ पाचन क्रिया के लिए बहुत अच्छी होती है वहीं ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकाल सकती है लेकिन सर्दियों में इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूरी लें। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है और यह सर्दी से जुड़ी समस्याओं का सामना करा सकती है। खास करके साइनस के रोगियों को सौंफ का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से जरूर पूछ लेना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 24 November 2024 at 12:52 IST