अपडेटेड 15 November 2025 at 22:36 IST
Dandruff: ठंड में डैंड्रफ को कहें बाय-बाय, मिनटों में रूसी उड़ा देंगे ये देसी नुस्खे; बाल हो जाएंगे सिल्की और स्मूथ
सर्दियों में डैंड्रफ का सामना करना पड़ा है, जिससे लोग परेशान हो जाते हैं। जानें 7 प्रभावी घरेलू उपाय और ऐसे रखें स्कैल्प को साफ। ताकी बार बार डैंड्रफ न हो।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Dandruff home Remedies: सर्दियों के वक्त बालों में डैंड्रफ हो जाना आम बात है, लेकिन उस टाइम थोड़ा अजीब लगता है जब आप बन ठन कर तैयार होकर कहीं गए हो और आपके बालों का डैंड्रफ आपके काले कपड़ों पर गिर जाए। इस स्थिति से बचने के लिए हम सोचते हैं कि कैसे जल्दी से जल्दी सिर के डैंड्रफ को खत्म किया जाए।
ठंडे मौसम में त्वचा की नमी कम हो जाती है, जिससे स्कैल्प भी सूखा हो जाता है। ड्राईनेस के कारण डेड स्किन सेल्स तेजी से झड़ते हैं और डैंड्रफ बनता चला जाता है। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर बताते हैं कि, ऑयली स्कैल्प, यीस्ट संक्रमण, एक्जिमा और सोरायसिस भी डैंड्रफ की समस्या को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ घरेलू उपाय जो आप आसानी से ट्राई कर सकते हैं।
क्या करें और कैसे?
नारियल तेल: नारियल तेल में लौरिक एसिड होता है, जो एंटी‑फंगल गुण रखता है। हल्का गर्म किया हुआ तेल स्कैल्प पर 30‑45 मिनट तक लगाएं, फिर माइल्ड शैंपू से धो लें।
दही: दही में लैक्टिक एसिड और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो यीस्ट के विकास को रोकते हैं। एक कप दही को सीधे स्कैल्प पर लगाएं, 30 मिनट बाद ठंडे पानी से धुलें।
Advertisement
नींबू का रस: नींबू का एसिड पीएच को संतुलित करता है और स्कैल्प को साफ रखता है। दो चम्मच नींबू के रस को एक कप पानी में मिलाकर स्प्रे करें, 15 मिनट बाद शैंपू करें।
एलोवेरा जेल: एलोवेरा में एंटी‑इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो खुजली को कम करते हैं। ताजा जेल को स्कैल्प पर 30 मिनट तक रखें, फिर धो लें।
Advertisement
बेसन: बेसन स्कैल्प को एक्सफोलिएट करता है। बेसन को दही या पानी के साथ पेस्ट बनाकर 30 मिनट तक लगाएं, फिर हल्के हाथों से मालिश करके धो लें।
नीम पेस्ट: नीम के एंटी‑फंगल गुण डैंड्रफ को नियंत्रित करते हैं। नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाएं और 30 मिनट तक रखें, फिर धुलें।
एप्पल साइडर विनेगर: एक भाग विनेगर को दो भाग पानी में मिलाकर स्कैल्प पर रिंस करें। यह पीएच को संतुलित कर यीस्ट के विकास को रोकता है।
टी ट्री ऑयल: कुछ बूंदें टी ट्री ऑयल को शैंपू में मिलाकर उपयोग करें, इसके एंटी‑सेप्टिक गुण डैंड्रफ को कम करते हैं।
डैंड्रफ से बचने के कुछ सुझाव
ये घरेलु उपाय अपनाने के अलावा और कुछ चीजों का ध्यान भी रख सकते हैं। हफ्ते में 2 बार से ज्यादा तेल न लगाएं, ताकि स्कैल्प पर अतिरिक्त तेल न जमा हो और गर्म पानी से स्नान करने से बचें, क्योंकि गुनगुना पानी बेहतर रहता है। इसके अलावा नियमित रूप से हफ्ते में एक बार स्कैल्प को हल्के स्क्रब से एक्सफोलिएट ( यानी त्वचा की सतह से मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाना है, जो मृत त्वचा को रगड़कर हटाई जा सकती है) करें।
इन सरल घरेलू उपायों को अपनाने से सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या काफी हद तक कम की जा सकती है। अगर समस्या बरकरार रहे, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से परामर्श लेना बेहतर रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 15 November 2025 at 22:36 IST