अपडेटेड 30 October 2025 at 21:31 IST

Blanket Cleaning: सर्दियों की आहट पर निकालना पड़ रहा कंबल? धोने के झंझट से बचना है तो अपनाएं ये ट्रिक, 5 मिनट में चकाचक

सर्दियों के कंबल को बिना धोए कैसे साफ रखें, जानें आसान तरीका। कंबल से बदबू हटेगी और धोने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

Blanket Cleaning
Blanket Cleaning | Image: AI
ai-icon

Show Quick Read

dropdown-arrow
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed

No Wash Blanket Cleaning Tips: ठंड ने दस्तख दे दी है, लोग बेड में रखे गर्म कंबलों और रजाइयों को निकालने लगे हैं। लेकिन जब इन्हें कई महीनों के बाद बाहर निकाला जाता है, तो इनमें से पुरानी बदबू आती है और ये गंदे भी हो जाते हैं। ऐसे में कंबल और रजाई की बदबू दूर करने और उन्हें साफ रखने के लिए या तो इन्हें धोना पड़ता है या फिर ड्राई क्लीन कराना पड़ता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप अपने कंबल को बिना धोए भी साफ कर सकते हैं? जी हां, हम आपको बताने जा रहें है कुछ ट्रिक्स जिससे आप ये बड़े ही आसानी से कर सकते हैं।

कंबल को साफ करने के घरेलू नुस्खे

धूप में सुखाएं- कंबल को धूप में सुखाने से उसमें मौजूद सीलन और बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। इससे कंबल की बदबू भी दूर हो जाती है।
बेकिंग सोडा छिड़कें- कंबल पर बेकिंग सोडा छिड़कने से वह गंदगी, धूल और बदबू को सोख लेता है। बस कंबल पर बेकिंग सोडा छिड़कें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद कंबल को झाड़ दें या वैक्यूम क्लीनर से साफ कर लें।
सिरका स्प्रे करें- अगर आपके कंबल से बदबू आ रही है, तो आप व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक स्प्रे बोतल में सिरका और पानी बराबर मात्रा में मिलाएं और कंबल पर हल्का-हल्का छिड़काव करें। इसके बाद कंबल को धूप या हवादार जगह पर सुखा दें।
कपूर का इस्तेमाल करें- कंबल के कवर में कपूर की गोलियों को कपड़े में बांधकर रखने से कंबल से बदबू और नमी दूर हो सकती है।  

कंबल देखभाल के टिप्स

सर्दी में आपको समय समय पर अपने कंबल को धूम दिखानी चाहिए। यानी धूम में दिन भर के लिए सूखा देना चाहिए। कंबल को साफ करने के लिए माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। लेकिन कंबल को ज्यादा देर तक नहीं भिगो कर रखें।  

इन आसान तरीकों से आप अपने कंबल को साफ रख सकते हैं और उन्हें नया जैसा बना सकते हैं। तो जब आप अपने कंबल को निकालें, तो इन टिप्स को जरूर आजमाएं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का किया ऐलान

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 30 October 2025 at 21:31 IST