अपडेटेड 2 February 2023 at 21:03 IST

Periods में हाथ लगाने से खराब हो जाएगा अचार! जानें मिथ्य और तथ्य

पीरियड्स के दौरान होने वाले असहनीय दर्द के साथ महिलाओं को कई सारी पाबंदियों से भी गुजरना पड़ता है।

PC: Getty images
PC: Getty images | Image: self

Facts About Periods: पीरियड्स महिलाओं की जिंदगी में हर महीने होने वाली एक प्राकृतिक क्रिया है। यह महिलाओं की जिंदगी का एक अहम हिस्सा होने के साथ-साथ काफी पेनफुल भी होता है। इस दौरान लड़कियों को मूड स्विंग से लेकर सिरदर्द, बदनदर्द, ब्लीडिंग के साथ-साथ कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा महिलाओं को पुरानी प्रथाओं का भी शिकार होना पड़ता है। 

एक लड़की को पहली बार पीरियड्स होने के बाद से ही समझाया जाने लगता है कि मासिक धर्म (Menstrual) के समय में उन्हें किचन में नहीं जाना चाहिए, अचार नहीं छूना चाहिए और तो और उन्हें बाल भी नहीं धोने चाहिए। पीरियड्स के दौरान होने वाले असहनीय दर्द के साथ महिलाओं को कई सारी पाबंदियों से भी गुजरना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको इन सारे मिथ्य के पीछे की सच्चाई से रुबरू करवाने जा रहे हैं।

पीरियड्स में अचार को हाथ ना लगाएं

अक्सर घर में दादी-नानी से सुनने को मिलता है कि पीरियड्स यानी मासिक धर्म के समय में अचार को हाथ नहीं लगाना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने पर आचार खराब हो जाता है।

इस बात में कोई सच्चाई नहीं अचार और पीरियड्स का दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है। ऐसा बोलने के पीछे लोगों की धारणा है कि इन दिनों महिला 'अपवित्र' हो जाती है जिसके कारण अचार खराब हो जाता है। जबकि वैज्ञानिक रूप से ये सिर्फ एक मिथ्य है।

मासिक धर्म में बाल धोने के पीछे का मिथ्य और तथ्य

पहली बार पीरियड्स होने से ही लड़कियों को सलाह दी जाती है कि, इस दौरान बाल नहीं धोने चाहिए। लेकिन, ये बिल्कुल भी सच नहीं है। दरअसल, मासिक धर्म का हेयर वॉश से कोई लेना देना नहीं है। इसके पीछे महज सदियों से चला आ रहा अंधविश्वास है।

Advertisement

यह भी पढ़ें... Personality Tips: वो 5 चीजें जो स्मार्ट लोग कभी नहीं करेंगे

मासिक धर्म के दौरान किचन में ना रखें कदम

पीरियड्स के दौरान अक्सर देखने और सुनने को मिलता है कि महिलाओं को किचन से बाहर कर दिया जाता है। जिसके पीछे लोगों की धारण होती है कि इस दौरान वूमेन्स 'अपवित्र' होती है।

Advertisement

मासिक धर्म से किचन का कोई लेना देना नहीं है। दरअसल, इस दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना पड़ता है, अगर आप साफ-सफाई का ख्याल रखते है तो किचन में जा सकते हैं। पीरियड्स का रसोई पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है।

यह भी पढ़ें... सफल होने के लिए भाग्य बड़ा या मेहनत ? The Legend Of Bruce Lee की कहानी से जानें  

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Digital Desk

पब्लिश्ड 2 February 2023 at 21:03 IST