अपडेटेड 17 March 2026 at 09:34 IST

Induction Cooking Tips: इंडक्शन यूज करने के बाद तुरंत स्विच ऑफ करने की न करें भूल, बिजली बचाने के चक्कर में हो सकता है नुकसान; जानें असली वजह

Right Way Of Using Induction: खाने बनाने के तुरंत बाद इंडक्शन बंद करने से बिजली बचेगी सोचकर हम सभी यह गलती कर देते हैं, जिससे इंडक्शन को नुकसान पहुंच सकता है।

why-induction-cooktop-should-not-be-immediately-switched-off-after-use know right way of using induction cooktop in lpg crisis
इंडक्शन कुकिंग टिप्स | Image: AI

How To Use Induction In Hindi: आजकल गैस सिलेंडर की कमी के कारण कई लोग इंडक्शन का इस्तेमाल करने लगे हैं। यह तेज, सुरक्षित और आसान होता है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए तो यह जल्दी खराब भी हो सकता है।

बहुत से लोग एक आम गलती करते हैं, जैसे ही खाना बनता है, तुरंत मेन स्विच बंद कर देते हैं। आपको लग सकता है कि इससे बिजली बचेगी, लेकिन असल में इससे आपका इंडक्शन खराब हो सकता है।

क्यों नहीं करना चाहिए तुरंत स्विच ऑफ?

इंडक्शन चूल्हा इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तकनीक पर काम करता है। जब आप इसमें खाना बनाते हैं, तो इसके अंदर मौजूद कॉइल और सर्किट काफी गर्म हो जाते हैं।  जब आप इंडक्शन को उसके पैनल से बंद करते हैं, तब भी आपने ध्यान दिया होगा कि अंदर से हल्की आवाज आती रहती है। बता दें कि यह कूलिंग फैन होता है। यह फैन इसलिए चलता है ताकि अंदर की गर्मी बाहर निकल सके और मशीन ठंडी हो सके। इसके अलावा यह सर्किट को सुरक्षित रखने में भी सहायता करता है।

Uploaded image

तुरंत मेन स्विच बंद करने से क्या नुकसान होता है?

अगर आप सीधे मेन स्विच बंद कर देते हैं, तो इससे कूलिंग फैन तुरंत रुक जाता है और इंडक्शन के अंदर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती है। साथ ही, सर्किट बोर्ड और सेंसर खराब हो सकते हैं। ऐसे में कम समय में मदरबोर्ड जलने का खतरा बढ़ जाता है। बता दें कि इसे ठीक कराने का खर्च नया इंडक्शन खरीदने जितना हो सकता है।

Advertisement

इंडक्शन बंद करने का सही तरीका

Uploaded image

इंडक्शन को सुरक्षित रखने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें।

पहले पैनल से बंद करें

Advertisement

इंडक्शन के ‘Power’ या ‘On/Off’ बटन को दबाकर इसे बंद करें।

फैन बंद होने का इंतजार करें

बंद करने के बाद भी 1-2 मिनट तक फैन चलता रहेगा, तो इसे चलने दें।

फिर मेन स्विच ऑफ करें

जब फैन की आवाज पूरी तरह बंद हो जाए, तभी प्लग निकालें या मेन स्विच बंद करें।

Uploaded image

अन्य जरूरी टिप

इंडक्शन की ग्लास टॉप सतह को कभी भी गर्म रहते हुए गीले कपड़े से साफ न करें। इससे शीशे में दरार पड़ सकती है। हमेशा ठंडा होने के बाद ही इंडक्शन की सफाई करें।

छोटी-सी सावधानी आपके इंडक्शन की उम्र बढ़ा सकती है। इसलिए अगली बार जल्दीबाजी में मेन स्विच बंद करने की गलती न करें। थोड़ा इंतजार करें और अपने किचन के इस स्मार्ट उपकरण को लंबे समय तक सुरक्षित रखें।

यह जरूर पढ़ें: Induction Using Tips: LPG की जगह इंडक्शन का कर रहे हैं इस्तेमाल? तो जानिए लगातार कितनी देर तक इस्तेमाल करना सुरक्षित

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 17 March 2026 at 09:34 IST