अपडेटेड 31 January 2025 at 14:26 IST

पानी पीने के तुरंत बाद पेशाब आने का क्या कारण है?

Why does urine volume increase after drinking water? पानी पीने के तुरंत बाद पेशाब आना कितना सही है? पानी पीने के ठीक बाद पेशाब करने का मन क्यों करता है? जानें..

Drinking water
पानी पीने के तुरंत बाद पेशाब आने का क्या कारण है? | Image: Freepik

Why does urine volume increase after drinking water? अक्सर आपने नोटिस किया होगा कि पानी पीने के तुरंत बाद पेशाब आता है। ऐसे में बता दें कि इसके पीछे कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। वैसे तो दिन में 6 से 7 बार पेशाब करना आम है लेकिन उससे ज्यादा बार पेशाब आए को समझ जाएं कि ये असामान्य है। ऐसे में ये पता होना जरूरी है कि व्यक्ति को पानी पीने के बाद पेशाब क्यों आता है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति को पानी पीने के बाद पेशाब क्यों आता है। पढ़ते हैं आगे… 

पानी पीने के तुरंत बाद पेशाब आना कितना सही है? 

  • प्रेग्नेंसी में महिलाओं को पानी पीने के तुरंत बाद बार-बार पेशाब आने लगता है। बता दें कि जब गर्भावस्था में बच्चा बढ़ता है तो मूत्राशय पर जोर पड़ना शुरू हो जाता है। ऐसे में पेशाब में जलन, पेशाब में दर्द, पेशाब में खून आना आदि समस्या हो सकती है इसलिए तुरंत डॉक्टर से सपर्क करने की जरूरत है। 
  • जब किसी व्यक्ति को किडनी में पथरी की समस्या हो जाती है तब भी व्यक्ति को पानी पीने के तुरंत बाद पेशाब आ सकता है। हालांकि ऐसी स्थिति में कई बार पेशाब नहीं आता है। व्यक्ति को लक्षणों के रूप में बुखार, ठंड लगना, पीठ में दर्द जैसी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। 
  • अगर आपको पानी पीने के तुरंत बाद बार-बार पेशाब आए, तो ये यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में गलत बैक्टीरिया, किडनी, मूत्राशय और उन नलियों को संक्रमित कर मूत्राशय में सूजन ला सकते हैं। इस स्थिति में महिलाएं पेशाब रोक नहीं पाती हैं। ऐसे में महिलाओं को झागदार पेशाब, बदबूदार पेशाब, जी मिचलाना, पेट के निचले हिस्से में दर्द होना आदि परेशानी भी हो सकती है। 

ये भी पढ़ें - खाने में 10 फीसदी कम डालें यह चीज, रहेंगे फिट और तंदुरुस्त! बोले PM मोदी

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 31 January 2025 at 14:26 IST