अपडेटेड 12 January 2026 at 15:12 IST
Cholesterol Home Remedies: कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ता है? जानें इसे कम करने के लिए घरेलू और देसी उपाय
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण और इसे कम करने के देसी उपाय हम आपके बताने जा रहे हैं, क्योंकि कंट्रोल को अगर सही वक्त पर कंट्रोल न किया जाए तो ये बेहद खतरनाक साबिर हो सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Cholesterol Home Remedies: कोलेस्ट्रॉल बढ़ना आम समस्या बनती जा रही है। लेकिन ये इतना घातक है कि इसे कंट्रोल नहीं किया जाए तो ये हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकता है। इसलिए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ता है और इसे घटाने के घरेलू उपाय क्या हैं। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल एक साइलेंट किलर की तरह होता है, जो धीरे-धीरे सेहत को नुकसान करता है। कोलेस्ट्रॉल तब बढ़ता है, जब लीवर की क्रिया कमजोर हो जाती है या फिर थायरॉयड की सक्रियता कम हो जाती है। इसके अलावा जब कफ-विष एक साथ बढ़ते हैं तब भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।
कोलेस्ट्रॉल तरह के होते हैं। एक HDL यानी अच्छा कोलेस्ट्रॉल और दूसरा LDL बुरा कोलेस्ट्रॉल। इन्हें कम करने के लिए आप कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय अपना सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय की बात की जाए तो आप कुछ तरीके अपना सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय
आधा चम्मच अदरक का रस, आधा चम्मच नींबू का रस और 1 कली लहसुन लें। इसे आपको खाना खाने से पहले लेना है।
दिनभर में 2-3 बार त्रिकटु और शहद का भी सेवन करें, ये विष को जलाता है और कफ को बैलेंस करने में मदद करता है।
तीन भाग कुटकी, तीन भाग चित्रक और एक चौथाई भाग शिलाजीत को मिलाकर गर्म पानी में लें। इसका आपको दिन में 2 बार सेवन करना है।
अर्जुन की छाल का काढा बनाकर पिएं, ये सिर्फ कोलेस्ट्रॉल को घटाने में ही नहीं बल्कि हार्ट और धमनियों को भी स्थिर करने में मदद करता है।
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के तरीके
- व्यायाम करें
- स्वस्थ आहार लें
- तला-भुना और जंक फूड से बचें
- धूम्रपान और शराब से बचें
- तनाव कम करें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ना एक गंभीर समस्या है, लेकिन इसे कंट्रोल किया जा सकता है। घरेलू और आयुर्वेद उपाय अपनाकर आप कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं और हार्ट हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 12 January 2026 at 15:12 IST