5 स्टार होटलों के कमरों में क्यों नहीं होते हैं सीलिंग फैन? जानिए इसके पीछे का चौंकाने वाला सच

क्या आपने कभी गौर किया है कि आलीशान 5-स्टार होटलों के कमरों में सीलिंग फैन क्यों नहीं होते? आइए इसके पीछे के कारण के बारे में जानते हैं।

why-5-star-hotels-do-not-have-fans-hotel-mein-pankhe-kyu-nahi-hote-shocking reason
why-5-star-hotels-do-not-have-fans-hotel-mein-pankhe-kyu-nahi-hote-shocking reason | Image: Meta AI

जब भी हम किसी 5-स्टार या लग्जरी होटल में ठहरने का प्लान बनाते हैं, तो वहां मिलने वाली सुविधाओं और शाही अहसास का एक अलग ही मजा होता है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि इतने महंगे और आलीशान कमरों में एयर कंडीशनर तो लगा होता है, लेकिन छत पर पंखा बिल्कुल नहीं होता? आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? क्या यह सिर्फ कमरे को एक 'मॉडर्न लुक' देने के लिए किया जाता है, या इसके पीछे कुछ बेहद व्यावहारिक और सुरक्षा संबंधी कारण हैं? आइए जानते हैं।

एयर कंडीशनिंग सिस्टम और सेंट्रल कूलिंग

लग्जरी होटलों में सेंट्रल एयर कंडीशनिंग सिस्टम का उपयोग किया जाता है। यह सिस्टम पूरे कमरे के तापमान को एक समान और नियंत्रित रखता है। जब कमरा पहले से ही पूरी तरह एयर कंडीशन होता है, तो पंखे की आवश्यकता लगभग समाप्त हो जाती है। मेहमानों को आराम देने के लिए यह सिस्टम ज्यादा प्रभावी और सुविधाजनक होता है।

कमरों का 'लग्जरी' डिजाइन

होटल के कमरों को एक विशेष सौंदर्य के साथ डिजाइन किया जाता है। एक शानदार झूमर या फॉल्स सीलिंग के साथ पंखा कमरे के लुक को कहीं न कहीं 'डाउनग्रेड' करता है। होटल व्यवसायी कमरे को एक प्रीमियम और मॉडर्न लुक देना चाहते हैं, जिसमें पंखा फिट नहीं बैठता है।

सफाई करने में दिक्कत

पंखों की सफाई करना एक बड़ी चुनौती है। यदि छत पर पंखे लगे हों, तो उन पर जमी धूल को नियमित रूप से साफ करना पड़ता है। हर चेक-आउट के बाद पंखों को चमकाना होटल स्टाफ के लिए काफी समय लेने वाला काम है। साथ ही, धूल उड़ने से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है, जिससे बचने के लिए पंखों को पूरी तरह हटा दिया जाता है।

Advertisement

बिना पंखे की बनी रहेगी शांति 

होटल अपने मेहमानों को 'शांति' और 'सुखद नींद' का वादा करते हैं। कई बार पंखे चलते समय हल्की आवाज आती है। जो एक सुकून भरे माहौल को खराब कर सकती है। वहीं, आधुनिक AC सिस्टम बहुत ही साइलेंट तरीके से काम करते हैं, जिससे कमरा बिल्कुल शांत बना रहता है।

सुरक्षा और दुर्घटना का डर

पंखे चलते समय या उनके पुराने हो जाने पर गिरने का जोखिम रहता है। इसके अलावा, दुर्भाग्यवश, कई बार पंखों का उपयोग गलत इरादों जैसे आत्महत्या के लिए भी किया जा सकता है।

Advertisement

पंखे की कीमत पड़ेगी महंगी 

एक बड़े होटल में सैकड़ों कमरे होते हैं। पंखे लगवाना, फिर उनकी वायरिंग करना और लगातार मेंटेनेंस का खर्चा उठाना एक बड़ी लागत है। यद्यपि यह मुख्य कारण नहीं है, लेकिन खों की जगह बेहतर एयर कंडीशनिंग में निवेश करना होटलों के लिए अधिक फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़ें - Nirjala Ekadashi 2026 Date: 24 या 25 जून कब रखा जाएगा निर्जला एकादशी का व्रत? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व 

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड