अपडेटेड 10 July 2023 at 20:09 IST
Face Massage: खूबसूरत और जवां दिखने की हैं ख्वाहिश, तो नाइट मसाज में शामिल करें ये तेल, मिलेगा जबरदस्त ग्लो
क्या आपको भी रात में चेहरे की मालिश के लिए तेल का चुनाव करने में परेशानी होती है। तो ये खबर आपके काम आ सकती है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Which Oil Is Better For Facial Massage At Night?: खूबसूरत और जवां स्किन पाने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती है। कई सारे कॉस्मेटिक्स से लेकर घरेलू नुस्खे तक आजमाती हैं। इसी लिस्ट में नाइट मसाज भी शामिल है। दरअसल, महिलाएं झुर्रियां और फाइन-लाइंस कम करने के लिए अपने स्किन केयर रूटीन में सोने से पहले चेहरे की मसाज को शामिल करती हैं, लेकिन कई वे कन्फ्यूज रहती है कि आखिर फेस की मालिश के लिए कौन सा तेल बेहतर रहेगा। तो चलिए आज हम आपको इसी के बारे में बताते हैं।
नाइट मसाज के लिए कौन सा तेल इस्तेमाल करें?
अक्सर महिलाएं अपने स्किन केयर रूटीन में फेस की नाइट मसाज को शामिल करती हैं, लेकिन कई बार वो मालिश के लिए गलत तेल का चुनाव कर लेती हैं। जिसका कई बार उन्हें खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। ऐसे में आपको बता दें कि नाइट मसाज के लिए आपको नारियल के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे हैं।
नारियल तेल से नाइट मसाज से होते हैं कई फायदे
- अगर आप रात के समय में चेहरे पर नारियल तेल लगाकर हल्के हाथों से मालिश करते हैं तो इससे आपकी त्वचा हाइड्रेट रहती है और स्किन पर चमक आती है।
- नारियल के तेल के अंदर एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं जो इन्फेक्शन को दूर करने में काफी उपयोगी होते हैं।
- अगर आप अपने चेहरे को लचीला बनाना चाहते हैं तो आपको रात के समय में मालिश करने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।
- नारियल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो स्किन को नमी पहुंचाने का काम करते हैं।
- आप रात के समय में नारियल के तेल का इस्तेमाल क्लींजर के रुप में भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें... Acne Problem: क्या बारिश का मौसम शुरू होते ही परेशान करने लगी है एक्ने की समस्या? अपनाएं ये टिप्स जल्द मिलेगा छुटकारा
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें... Mouth Ulcers: क्या आपको भी बार-बार परेशान करता है मुंह का छाला, इसके पीछे हो सकती है ये वजह, जानें घरेलू नुस्खा
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 10 July 2023 at 20:06 IST