अपडेटेड 9 December 2024 at 22:03 IST
क्या है Nanoship और कैसे बदल रही रोमांस की परिभाषा? 2025 में तेजी से बढ़ेगा डेटिंग का ये तरीका!
What is Nanoship Romance?: इन दिनों मार्केट में रोमांस का नया ट्रेंड आया हुआ है, जिसे नैनोशिप के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं यह क्या है?
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What is Nanoship Romance?: प्यार और रिलेशनशिप (Relationship) की दुनिया में रोमांस (Romance) का होना लाजमी है, लेकिन लोग अपने लव और रोमांस को अलग-अलग नाम देते हैं। वहीं इन दिनों मार्केट में रोमांस का एक नया ट्रेंड सामने आया है, जिसे 'नैनोशिप' (Nanoship) कहा जा रहा है। हालांकि अभी इसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं कि आखिर यह क्या बला है (What is Nanoship Romance?) और इसमें क्या होता है? अगर आप भी किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं या आना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं कि नैनोशिप रोमांस क्या होता है?
दरअसल, यह शब्द दो शब्दों 'नैनो' और 'शिप' से मिलकर बना है। 'नैनो' का मतलब है बहुत ही छोटा, जबकि 'शिप' रोमांस या रिश्ते की तरफ इशारा करता है। ऐसे में इस पूरे शब्द नैनोशिप का मतलब है, एक ऐसा छोटा और हल्का सा रोमांटिक रिश्ता (Romantic Relationship), जो कम समय के लिए होता है और जिसमें किसी तरह की गहरी भावनाओं का लेन-देन नहीं होता। यह रिलेशनशिप्स खासतौर पर सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स के जमाने में उभर कर सामने आया है। जो आने वाले साल में काफी ज्यादा ज्यादा ट्रेंड में रहने वाला है।
कपल्स के बीच क्यों बढ़ रहा है नैनोशिप रोमांस का ट्रेंड? (Why trend of nanoship romance increasing couples?)
नैनोशिप्स (nanoship) का प्रमुख उद्देश्य केवल शारीरिक आकर्षण या हल्की-फुल्की दोस्ती तक सीमित होता है। इसमें लोग एक-दूसरे से बहुत गहरे भावनात्मक जुड़ाव की उम्मीद नहीं रखते। उदाहरण के लिए, जब दो लोग एक-दूसरे से मिलते हैं या एक-दूसरे को डेट करते हैं, तो वे यह समझते हैं कि यह रिश्ता बस एक छोटी सी मस्ती या क्षणिक आकर्षण है। इसे कुछ लोग "नो-स्टिंग" रोमांस (What is Nanoship Romance?) भी कहते हैं, जिसमें भावनाओं या जिम्मेदारियों का कोई दबाव नहीं होता।
किन लोगों के लिए बेस्ट है नैनोशिप रोमांस? (For whom is nanoship romance best?)
इस ट्रेंड का मुख्य कारण आजकल के जीवनशैली में आए बदलावों को माना जा सकता है। लोग आजकल अपने व्यस्त जीवन के कारण रिश्तों को बहुत ज़्यादा गंभीरता से नहीं लेते। इसके अलावा सोशल मीडिया और ऑनलाइन डेटिंग की वजह से लोगों का एक-दूसरे से मिलना-जुलना बहुत आसान हो गया है, लेकिन इसके साथ ही रिश्तों में कोई गहराई भी नहीं होती। नैनोशिप एक तरह से उन लोगों के लिए है जो लंबी और गंभीर रिश्तों के बजाय सिर्फ तात्कालिक खुशियों में विश्वास रखते हैं।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 9 December 2024 at 22:03 IST