अपडेटेड 9 July 2023 at 16:00 IST

Korean Women Diet: आखिर क्या खाती हैं कोरियाई महिलाएं? आप भी चाहते हैं कोरियन लोगों जैसी फिट बॉडी, तो फॉलो करें ये टिप्स

आजकल कोरियन ब्यूटी से लेकर फिटनेस तक बस कोरियाई महिलाओं की ही चर्चा है। ऐसे में आइए जानते हैं ये कैसी डाइट को फॉलो करती हैं। 

Korean Women Diet
Korean Women Diet | Image: self

Korean Women Diet: ब्यूटीवर्ल्ड से लेकर फिटनेस तक में जिधर देखो उधर ही बस कोरियन लाइफस्टाइल की चर्चा है और हो भी क्यों न कोरियन महिलाएं दुनियाभर में अपनी दमकती त्वचा और फिट बॉडी के लिए मशहूर जो हैं। ऐसे में अगर आप भी उनकी फिटनेस का राज जानना चाहते हैं और उनके जैसा दिखना चाहते हैं तो आपको कोरियन लोगों के कुछ फिटनेस टिप्स को फॉलो करना होगा। आइए जानते हैं वो कौन से टिप्स हैं। 

आखिर क्या खाती हैं कोरियाई महिलाएं

आज के समय में कोरियाई महिलाएं अपने स्लिम-ट्रिम फिगर के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। बता दें कि वे अपनी पर्सनालिटी को बनाएं रखने के लिए बैलेंस्ड डाइट फॉलो करती हैं, घर का बना खाना खाती हैं और खूब पैदल चलती हैं। ऐसे में आप जरूर जानना चाहेंगे कि आखिर वो क्या खाती हैं। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि कोरियाई महिलाएं क्या खाती हैं और वजन न बढ़ने के लिए क्या करती हैं। 

ये है कोरियन महिलाओं की फिटनेस टिप्स

  • कोरियाई महिलाएं अपने फिटनेस का ख्याल रखने के लिए संतुलित डाइट फॉलो करती हैं। जिसमें प्रोटीन से लेकर कार्ब और फैट तक सब कुछ शामिल होता है। 
  • कोरियाई महिलाएं ओवरईटिंग से बचती हैं। साथ ही अपने डेली रूटीन में फिजिकल एक्टिविटी को भी शामिल करते हैं।
  • कोरियन लोग अपनी डाइट में सब्जियां, चावल, मीट और मछली को शामिल करती हैं। इससे हेल्दी वेट लॉस करने में उनको काफी मदद मिलती है। 
  • अगर आप कोरियन लोगों के जैसी बॉडी चाहती हैं तो आपको अपनी थाली से गेंहूं, शुगर और डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे एक्स्ट्रा फैट वाली चीजों को हटाना होगा।
  • फिट बॉडी पाने के लिए आज ही अपनी डाइट से दूध, दही, चॉलेट, स्वीट्स जैसे पैक्ड फूड को न कहें।  
  • कोरियाई महिलाएं खुद को फिट रखने के लिए सी फूड का सेवन अधिक करते हैं। इससे उनकी बॉडी फिट और हेल्दी रहती है।

    यह भी पढ़ें... Sawan 2023: सावन सोमवार व्रत के साथ रखना है सेहत का ख्याल, तो थाली में शामिल करें ये डिश; टेस्ट के साथ मिलेगी हेल्थ
     

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Tulsi Ke Fayde: बालों के लिए वरदान है तुलसी, हेयरफॉल से डैंड्रफ तक में है कारगर

Advertisement

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 9 July 2023 at 15:53 IST