अपडेटेड 11 September 2025 at 19:14 IST
Weight Loss Tips: 87 साल की उम्र में बुजुर्ग महिला ने घटा लिया 63Kg वजन, बताया सीक्रेट तरीका, आप भी आजमाएं; VIDEO
Weight Loss Tips: 87 साल की उम्र में बुजुर्ग महिला ने अपना 63 किलो वजन घटाया है। कॉमेडी शो 'लाफ्टर शेफ्स' में उन्होंने वजन घटाने का सीक्रेट तरीका भी शेयर किया। अब उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Weight Loss Tips: उम्र बढ़ने के साथ लोग अक्सर थकान, बीमारियों और बढ़ते वजन से हार मान लेते हैं, लेकिन अमृतसर की 87 साल की शकुंतला देवी ने अपनी जिद, अनुशासन और योग साधना से सबको चौंका दिया है। उन्होंने 123 किलो से 40 किलो तक का सफर तय किया है। उनकी इस चीज ने यह साबित कर दिया कि चाह और मेहनत हो तो असंभव भी संभव हो जाता है। आइए जानते हैं उनकी इस जर्नी के बारे में...
कॉमेडी शो में शकुंतला ने सुनाई अपनी कहानी
शकुंतला देवी ने कॉमेडी शो 'लाफ्टर शेफ्स' के दूसरे सीजन में नजर आईं थीं। वहां पर उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर की। उन्होंने बताया कि कभी उनका वजन 123 किलो हुआ करता था, लेकिन अब वह महज 40 किलो की रह गई हैं। स्टेज पर उनकी लचीलापन और ताकत देखकर लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर उनके योगासन और पुश-अप्स करते हुए वीडियो वायरल हो रहे हैं।
123 किलो से 40 किलो तक का कैसे तय किया सफर?
साल 2008 में शकुंतला देवी का वजन तेजी से बढ़ने लगा था। वजन बढ़ने के कारण उन्हें चलने-फिरने और रोजाना के काम करने में दिक्कत आने लगी थी। तभी उन्होंने टीवी पर बाबा रामदेव को योग करते देखा और उनसे प्रेरित होकर खुद भी योग करना शुरू कर दिया।
इसके बाद साल 2009 में वह हरिद्वार गईं और वहां योग को सही तरीके से सीखा। उन्होंने अपनी रोज की लाइफ में नियम बनाने शुरू किए, सुबह 4 बजे उठकर रोजाना योग करना शुरू कर दिया। दवाइयों पर निर्भर रहने की बजाय योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया और सिर्फ एक साल में 83 किलो वजन घटाने में कामयाब रहीं।
Advertisement
योग ने बदल दी पूरी जिंदगी
शकुंतला देवी का कहना है कि योग ने न केवल उनकी सेहत बल्कि उनकी सोच और पूरी लाइफस्टाइल भी बदल दी। आज 87 साल की उम्र में भी वह रोज योग करती हैं और दूसरों को भी योग का महत्व समझाती हैं।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 11 September 2025 at 19:14 IST