कचरा समझकर न फेंके तरबूज के छिलके, आसान तरीके से बनाएं ये 5 शाही पकवान, नोट करें 'Zero Waste' रेसिपीज
Watermelon Peel Uses: क्या आप भी तरबूज के छिलके को वेस्ट समझकर फेंक देते हैं, तो अब से ऐसा करना बंद कर दें। क्योंकि इन छिलकों से पांच शाही पकवान बन सकते हैं। नोट कर लें ये जीरो वेस्ट रेसिपीज।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Watermelon Peel Uses: गर्मी के मौसम में तरबूज सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फलों में से एक होता है। क्योंकि यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ इंस्टेंट एनर्जी देने में मदद करता है। इसके साथ ही तरबूज के छिलकों में विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। ऐसे में अब अगली बार तरबूज खाते समय इसके छिलकों को फेंकने की बजाय इनका सही इस्तेमाल जरूर करें।
आमतौर पर लोग इसका लाल हिस्सा खाकर छिलकों को कचरा और बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। दरअसल, तरबूज के छिलके भी पोषण से भरपूर होते हैं और इनसे कई स्वादिष्ट और हेल्दी डिश तैयार की जा सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन- कौन से पांच तरीकों से तरबूज के छिलके का इस्तेमाल किया जा सकता है।
सब्जी
तरबूज के छिलके का सफेद हिस्सा सब्जी बनाने के लिए बहुत ही खास माना जाता है। इसे छोटे टुकड़ों में काटकर आलू, टमाटर और मसालों के साथ पकाया जा सकता है। इसका हल्का मीठा स्वाद और कुरकुरा टेक्सचर रोज की सब्जियों से अलग ही टेस्ट देता है।
अचार
अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो तरबूज के छिलकों का अचार भी बना सकते हैं। इसे नमक, मसाले और तेल के साथ मिलाकर धूप में रखने से कुछ ही दिनों में खट्टा-मीठा अचार तैयार हो जाता है, जो खाने का स्वाद बढ़ा देता है।
Advertisement
चटनी
कम समय में कुछ हेल्दी बनाना हो तो तरबूज के छिलकों की चटनी भी बेहतर और टेस्टी ऑप्शन होता है। उबले हुए छिलकों को हरी मिर्च, लहसुन और नींबू के रस के साथ पीसकर झटपट चटनी तैयार की जा सकती है, जो पराठे या दाल-चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है।
हलवा
तरबूज के छिलकों से मीठा हलवा भी बनाया जा सकता है। कद्दूकस किए हुए छिलकों को दूध, चीनी और घी में पकाकर हलवा तैयार किया जाता है। इसका स्वाद हल्का और अनोखा होता है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आ सकता है।
Advertisement
जूस और स्मूदी
तरबूज के छिलके जूस और स्मूदी में भी उपयोग किए जा सकते हैं। इनमें पानी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।