अपडेटेड 31 January 2024 at 14:56 IST
Valentine Day को बनाना है बेहद खास, तो इस मौके पर पार्टनर को दें ये यादगार तोहफा
Valentine Day का कपल्स को बेसब्री से इंताजर रहता है। अगर आप इस दिन को और भी खास बनाना चाहते हैं, तो इस दिन पार्टनर को कुछ तोहफे दे सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Valentine Day Gift: वैलेंटाइन डे का दिन हर प्रेमी जोड़ों के लिए बहुत ही खास होता है। कपल्स एक दूसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हुए इस दिन को बड़ी ही धूम-धाम से सेलिब्रेट करते हैं। पूरे हफ्ते चलने वाले वैलेंटाइन वीक में कपल्स तरह-तरह से अपने प्यार को जाहिर करते हैं। वहीं अगर आप इस बार इस दिन को यादगार बनाना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर को खास तोहफा दे सकते हैं।
Valentine Week की शुरुआत रोज डे से शुरु होती है, जो वैलेंटाइन तक चलती है। तो चलिए जानते हैं इस वीक में आप अपने पार्टनर को खुश करने और प्यार के हफ्ते को यादगार बनाने के लिए क्या तोहफा दे सकते हैं।
Valentine Day पर पार्टनर को दें ये खास तोहफा
स्मार्ट वॉच (Smart Watch)
आजकल मोबाइल का जमाना है, लेकिन घड़ी एक ऐसी चीज है जिसके बिना फैशन अधूरा है। ऐसे में आप अपने पार्टनर को घड़ी गिफ्ट कर सकती हैं। इसके लिए स्मार्ट वॉच देना बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।
स्मार्टफोन (Smart Phone)
आज के समय में मोबाइल फोन हर किसी की जरुरत और फैशन दोनों बन चुका है। ऐसे में आप अपने पार्टनर को स्मार्टफोन भी गिफ्ट कर सकते हैं। इन दिनों 5जी स्मार्टफोन काफी डिमांड में हैं और यह 15 से 20 हजार तक के रेंज में बढ़िया कैमरे के साथ मिल भी जाता है।
Advertisement
3 डी लैंप (3d lamp)
वैलेंटाइन डे के मौके पर आप अपनी गर्लफ्रेंड को कौन सा गिफ्ट दें इस बात को लेकर कंफ्यूजन में हैं, तो 3 डी लैंप एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस लैम्प के जरिए आप उनसे दूर होकर भी उन्हें रोमांटिक फिलिंग्स का एहसास करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें… Bollywood की ये हसीनाएं करवा चुकी हैं लिपोसक्शन सर्जरी, लिस्ट में प्रियंका से श्रुति तक का नाम शामिल
Advertisement
टेडी बियर (Teddy Bear)
अगर आप अपने गर्लफ्रेंड को वैलेंटाइन पर कुछ गिफ्ट करना चाहते हैं, तो टेडी बियर इसके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि लड़कियों को यह बहुत पसंद होता है। इसके अलावा आप उन्हें उनकी पसंद के कोई भी सॉफ्ट टॉय, उनकी पसंद के कार्टून कैरेक्टर या कोई अन्य एक्शन फिगर जैसे – कैप्टेन अमेरिका, वंडर वुमन के सॉफ्ट टॉय या छोटे स्टैचू भी गिफ्ट कर सकते हैं।
परफ्यूम (Perfume)
इस खास मौके पर पार्टनर को गिफ्ट करने के लिए परफ्यूम भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप अपने पार्टनर की पसंद का परफ्यूम उन्हें गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। उन्हें यह गिफ्ट देते समय आप कुछ अच्छी सी लाइन भी उन्हें कह सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 27 January 2024 at 20:18 IST