Vrat Recipe: महाशिवरात्रि व्रत में कुट्टू-साबूदाने का चीला बनाएं, 10 मिनट में होगा तैयार; स्वाद भी लाजवाब
महाशिवरात्रि पर व्रत वाले दिन आप कुट्टू-साबूदाना का क्रिस्पी चीला खा सकते हैं। ये बाहर से कुरकुरा और अंदर से मसालेदार स्टफिंग वाला चीला होता है और इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Vrat Recipe: महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जा रही है। इस दिन भक्त पूरे श्रद्धा से व्रत रखते हैं। लेकिन व्रत वाले दिन पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन की जरूरत होती है, लेकिन बार-बार वही पूड़ी, खिचड़ी या फल खाने से बोरियत हो जाती है। ऐसे में कुट्टू और साबूदाने से बना स्टफ्ड चीला एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। यह चीला न सिर्फ व्रत नियमों के अनुकूल है, बल्कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और स्वाद भी कमाल का रहता है।
कुट्टू-साबूदाना खास इसलिए भी है क्योंकि यह चीला बाहर से एकदम क्रिस्पी और सुनहरा होता है, जबकि अंदर आलू-साबूदाने की मसालेदार स्टफिंग मिलती है। साबूदाना एनर्जी देता है और कुट्टू का आटा पेट को देर तक भरा रखता है। यह रेसिपी व्रत में कमजोरी महसूस नहीं होने देती।
चीला बनाने के लिए क्या क्या चाहिए?
- कुट्टू का आटा- 1 कप
- सेंधा नमक
- हरी मिर्च-अदरक पेस्ट- 1 चम्मच
- पानी- घोल बनाने के लिए
- घी या मूंगफली तेल- सेकने के लिए
- स्टफिंग के लिए उबले आलू 2-3 (मैश किए हुए)
- साबूदाना आधा कप (2 घंटे भिगोया हुआ)
- भुनी मूंगफली- 2 चम्मच (कुटी हुई)
- हरा धनिया- बारीक कटा
- काली मिर्च पाउडर
- जीरा- आधा चम्मच
- सेंधा नमक स्वादानुसार
कुट्टू-साबूदाना चील बनाने का आसान तरीका
एक पैन में घी गरम करें, जीरा डालें। भीगा साबूदाना डालकर 2 मिनट भूनें।
मैश आलू, मूंगफली, सेंधा नमक, काली मिर्च और धनिया मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। 2-3 मिनट पकाकर स्टफिंग तैयार।
कुट्टू के आटे में पानी, अदरक-मिर्च पेस्ट और सेंधा नमक डालकर गाढ़ा बैटर बनाएं।
नॉन-स्टिक तवे पर घी लगाकर धीमी आंच पर बैटर फैलाएं। किनारों पर घी डालकर क्रिस्पी बनाएं।
एक तरफ से सुनहरा होने पर पलटें। स्टफिंग रखकर चीला मोड़ लें या रोल करें।
गर्मा गर्म हरी चटनी या दही के साथ परोसें।
यह चीला व्रत में पौष्टिक और स्वादिष्ट ऑप्शन है। महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की कृपा के साथ इसे बनाकर परिवार के साथ आनंद लें।