अपडेटेड 30 June 2024 at 12:18 IST

Virat Kohli Retirement: विराट कोहली फिट रहने के लिए छुट्टी के दिन भी करते हैं ये काम, यहां जानें राज

Virat Kohli ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वह ट्रेडमिल पर भागते नजर आए और उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ‘छुट्टी है फिर भी भागना तो पड़ेगा’।

Virat Kohli Retirement News in hindi
विराट कोहली फिट रहने के लिए छुट्टी के दिन भी करते हैं ये काम | Image: Instagram

T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) में जीत हासिल करने के तुरंत बाद विराट कोहली ने संन्यास लेने की घोषणा करते हुए कहा कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप है। यह जानकारी उन्होंने मैच के बाद हुए इंटरव्यू में दी। उन्होंने यह भी कहा कि हम सब यही हासिल करना चाहते थे। यह मेरे लिए अभी नहीं तो कभी नहीं वाली स्थिति थी। विराट कोहली अपने इंस्टाग्राम (Virat Kohli Instagram) पर काफी एक्टिव रहते हैं और वे पोस्ट के जरिए फैंस से जुड़े रहने की कोशिश करते हैं। बता दें कि विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वह ट्रेडमिल पर भागते नजर आए और उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ‘छुट्टी है फिर भी भागना तो पड़ेगा’। ट्रेडमिल पर भागने से सेहत को कई फायदे होते हैं। ऐसे में जानते हैं ट्रेडमिल पर भगाने के फायदे...

ट्रेडमिल पर भगाने के फायदे (Treadmill Benefits)

  1. ट्रेडमिल पर भागने से हड्डियों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ये न केवल ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या को कम करने में उपयोगी है बल्कि यह हड्डियों को मजबूत और जड़ों में दर्द की समस्या को कम कर सकता है।
  2. इसपर भागने से हृदय स्वास्थ्य को भी अच्छा बनाया जा सकता है। यदि व्यक्ति नियमित रूप से ट्रेडमिल पर भागता है तो हृदय गति बनाए रखने में भी उपयोगी साबित हो सकता है। 
    ट्रेडमिल पर भागने से उच्च कोलेस्ट्रॉल की समस्या से भी राहत मिल सकती है।
  3. नियमित रूप से ट्रेडमिल पर दौड़ने से वजन को भी प्रभावी रूप से कम किया जा सकता है। यह कैलोरी को बर्न करने के साथ-साथ शरीर को एक्टिव रखने में भी उपयोगी है।
  4. यदि आप अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना चाहते हैं तो ऐसे में आप नियमित रूप से ट्रेडमिल पर दौड़ सकते हैं। इससे डायबिटीज के मरीजों को भी फायदा मिल सकता है।

नोट -  यदि आपको हड्डियों से संबंधित कोई अन्य समस्या है या भागने में दिक्कत महसूस होती है तो ट्रेडमिल पर भागने से पहले पर एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

ये भी पढ़ें - T20 World Cup Wishes: राह दिखाने वाले पहले बरसों राह भटकते हैं...! देश की जीत पर भेजें ये शेर

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 30 June 2024 at 12:18 IST