Boondi Raita Recipe: ट्राई करें ये वायरल 'होटल स्टाइल' बूंदी रायता रेसिपी, एक सीक्रेट मसाला जो बदल देगा स्वाद
Boondi Raita Recipe: गर्मियों में खाने के साथ रायता खाने टेस्ट बेहतर हो जाता है। आइए आपको बताते हैं होटल जैसा रायता बनाने का की सीक्रेट रेसिपी।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Boondi Raita Recipe: गर्मियों में खाने की थाली में अगर चटपटा बूंदी रायता न हो तो स्वाद कुछ अधूरा सा लगता है| अक्सर हम घर पर रायता बनाते हैं पर वो होटल वाला गाढ़ापन और स्मोकी फ्लेवर नहीं आ पाता| इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खास 'प्रो-टिप' वायरल हो रही है जिससे आप घर की साधारण बूंदी से भी फाइव स्टार वाला जायका पा सकते हैं। आइए बताते हैं सीक्रेट बूंदी रायता बनाने की रेसिपी।
होटल वाले रायते का 'सीक्रेट'
होटल के शेफ बताते हैं कि परफेक्ट रायते का राज दही को जरूरत से ज्यादा न फेंटने में छिपा होता है। दही को हमेशा मथनी से हल्का चलाएं ताकि उसकी मलाईदार बनावट बनी रहनी चाहिए। इसके अलावा बूंदी को सीधे दही में डालने के बजाय उसे एक मिनट गुनगुने पानी में भिगोकर निचोड़ लें। इससे बूंदी का एक्स्ट्रा तेल निकल जाता है और वो दही को अंदर तक सोख लेती है।
जरूरी सामग्री
- ताजा और गाढ़ा दही एक कप
- कुरकुरी रायता बूंदी आधा कप
- भुना हुआ जीरा पाउडर एक छोटा चम्मच
- काला नमक स्वादानुसार
- बारीक कटा हरा धनिया और पुदीना
- एक चुटकी पिसी हुई चीनी
- आधा चम्मच चाट मसाला
ऐसे तैयार करें ये वायरल रेसिपी
सबसे पहले दही को एक बर्तन में लेकर हल्का सा अच्छे से मथ लें। अब इसमें काला नमक, भुना जीरा, चाट मसाला और हल्की सी चीनी डालकर अच्छी तरह मिला दें। पानी में भिगोकर निचोड़ी हुई बूंदी को दही में डालें और हल्के हाथों से मिक्स करें। आखिर में बारीक कटा धनिया और पुदीना ऊपर से सजाएं।
रायते का 'मास्टर स्ट्रोक' जो बदल देगा पूरा गेम
इस रायते को असली होटल वाला लुक और स्वाद देने के लिए एक छोटा सा तड़का तैयार करें। एक कलछी में आधा चम्मच घी गर्म करके उसमें जीरा, हींग और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं और इसे तुरंत रायते पर डालकर ढक्कन बंद कर दें। दो मिनट बाद जब आप ढक्कन हटाएंगे तो इसकी खुशबू पूरे घर में महक उठती है।