अपडेटेड 26 November 2025 at 18:25 IST
Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं केला का पौधा, दूर होगी आर्थिक तंगी और परिवार में बढ़ेगा प्रेम और खुशहाली
Vastu Tips: भारतीय समाज में पूजा-पाठ के समय केला का पौधा लगाना या पूजा करना बेहद ही शुभ कार्य माना जाता है। इसे भगवान विष्णु का प्रिय पौधा भी माना जाता है। ऐसे में अगर आप घर में सही दिशा में केला का पौधा लगाते हैं, तो आर्थिक तंगी दूर होगी और घर में प्रेम ही प्रेम बढ़ेगा।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र और पौराणिक मान्यता के अनुसार केला के पौधे को काफी शुभ पौधा माना जाता है। इसलिए कई भारतीय पूजा-पाठ में केला का पौधा लगाया जाता है और उसकी पूजा भी की जाती है। मान्यता के अनुसार केला के पौधे को भगवान विष्णु और भगवान बृहस्पति का सबसे प्रिय पौधा माना जाता है।
इसलिए केला के पौधे को घर में लगाना शुभ माना जाता है। इसे लगाने से सिर्फ आर्थिक तंगी ही दूर नहीं होती है, बल्कि इसे सही दिशा में लगाने से घर में प्रेम बना रहता है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलते राहत है। हम आपको बताने जा रहे हैं घर के किस दिशा में केले का पौधा लगाना चाहिए।
ईशान कोण में केले का पौधा लगाएं
पौराणिक और वास्तु शास्त्र के अनुसार केला के पौधे को उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में लगाना सबसे शुभ दिशा माना जाता है। ईशान कोण में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। ईशान कोण में लगाने से घर में हमेशा प्रेम बरकरार राहत और भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलते रहता है।
इन दिशा में भी लगा सकते हैं
अगर आपके घर में ईशान कोण में जगह की कमी है, तो आप अन्य शुभ दिशा में भी केला का पौधा लगा सकते हैं। मान्यता के अनुसार उत्तर या पूर्व दिशा में भी केला का पौधा लगाना शुभ होता है। इसके लिए आप छोटे केला का पौधा लगा सकते हैं।
इन दिशा में न लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ दिशा में केला का पौधा लगाना चाहिए तो कुछ दिशा में बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए। मान्यता के अनुसार दक्षिण के अलावा पश्चिम में केला का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। इन दिशाओं में केला का पौधा लगाने से आर्थिक तंगी भी बढ़ जाती है।
Advertisement
किस दिन लगाएं केला का पौधा?
शास्त्र के अनुसार केला का पौधा लगाने का भी एक दिन होता है। अगर निर्धारित दिन पर लगाते हैं, तो खूब लाभ मिलता है। जी हां, पौराणिक मान्यता के अनुसार गुरुवार और पूर्णिमा के दिन केला का पौधा लगाना शुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें ये एक चीज, खुल जाएगी किस्मत की चाबी; घर में आएगी सुख-शांति और समृद्धि
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 26 November 2025 at 18:25 IST