अपडेटेड 17 February 2026 at 08:11 IST
Valentine's Day पर गुलाब-चॉकलेट-टैडी से ज्यादा बिके कंडोम, टूटा साल 2025 का रिकॉर्ड, इस शहर की महिलाओं ने खूब खरीदा इंटिमेसी एक्सेसरीज
इंस्टामार्ट की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 7 से 14 फरवरी के बीच वैलेंटाइन वीक पर सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स जैसे कंडोम, लुब्रिकेंट्स और इंटिमेसी एक्सेसरीज की बिक्री में 2025 की तुलना में तीन गुना उछाल दर्ज की गई।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

भारत अब सिर्फ आबादी के मामले में नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और खुले विचारों के मामले में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इंस्टामार्ट की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 7 से 14 फरवरी के बीच वैलेंटाइन वीक पर सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स जैसे कंडोम, लुब्रिकेंट्स और इंटिमेसी एक्सेसरीज की बिक्री में 2025 की तुलना में तीन गुना उछाल दर्ज की गई। यह आंकड़ा न सिर्फ पारंपरिक गिफ्ट्स जैसे फूलों, चॉकलेट्स और टेडी बियर्स को पीछे छोड़ गया, बल्कि समाज में सेक्सुअल हेल्थ को लेकर बढ़ते खुलेपन का आईना भी पेश कर गया।
क्विक कॉमर्स ऐप्स के लेटेस्ट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पिछले साल वैलेंटाइन वीक में इस कैटेगरी की कुल बिक्री 100% बढ़ी थी, लेकिन 2026 में यह 300% ग्रोथ के साथ रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। खासकर 14 फरवरी को 'वैलेंटाइन डे' पर ऑर्डर्स की बाढ़ आई। महिलाओं और कपल्स के बीच कंडोम की डिमांड सबसे ज्यादा रही। इंस्टामार्ट के डेटा एनालिस्ट ने बताया, "पहले लोग इन प्रोडक्ट्स को चुपके से खरीदते थे, लेकिन अब 18-35 आयु वर्ग के 60% यूजर्स इन्हें बिना हिचक ऐप पर सर्च कर रहे हैं।" यह बदलाव हेल्थ अवेयरनेस कैंपेन और डिजिटल एजुकेशन का नतीजा माना जा रहा है।
ब्यूटी-केयर में भी धमाल
सेक्सुअल वेलनेस के अलावा ब्यूटी और पर्सनल केयर सेगमेंट में भी 250% की बढ़ोतरी हुई। बाथ प्रोडक्ट्स, बॉडी लोशन, मेकअप किट्स और हेयर केयर आइटम्स ने कार्ट्स भर दिए। उल्लेखनीय उदाहरणों में ओडिशा के कटक से एक कस्टमर ने एक सिंगल ऑर्डर में 15,093 रुपये का मेकअप कलेक्शन मंगवाया, जिसमें प्रीमियम लिपस्टिक्स और आईशैडो शामिल थे। गुजरात के सूरत से एक अन्य यूजर ने 10,845 रुपये के हेयर केयर, बाथ और बॉडी प्रोडक्ट्स ऑर्डर किए। रिपोर्ट कहती है कि महिलाओं ने 70% ब्यूटी ऑर्डर्स किए, जो 'सेल्फ-लव' ट्रेंड को दर्शाता है।
Advertisement
कोलकाता-बेंगलुरु ने सबको पछाड़ा
ट्रेडिशनल गिफ्ट्स की डिमांड बरकरार रही, लेकिन नए रिकॉर्ड बने। कोलकाता के एक शौकीन ने 25,000 रुपये की प्रीमियम चॉकलेट्स का ऑर्डर दिया, जबकि टेडी डे (10 फरवरी) पर सॉफ्ट टॉयज की बिक्री में 568% उछाल आया। वैलेंटाइन कार्ड्स के मामले में बेंगलुरु टॉप पर रहा, जिसने दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई जैसे महानगरों को पीछे छोड़ दिया। यहां 40% ज्यादा कार्ड्स बिके। इंस्टामार्ट के मुताबिक, टियर-2 शहरों जैसे कटक, सूरत और कोलकाता से 45% ऑर्डर्स आए, जो क्विक डिलीवरी के दम पर ग्रोथ का फायदा उठा रहे हैं।
Advertisement
सामाजिक बदलाव का संकेत
एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह ट्रेंड भारत में सेक्स एजुकेशन और वेलनेस कल्चर की स्वीकार्यता को दिखाता है। पहले टैबू समझे जाने वाले विषय अब खुली चर्चा का हिस्सा बन रहे हैं। रिपोर्ट के साथ जारी ग्राफिक्स से साफ है कि 2026 वैलेंटाइन वीक ने न सिर्फ बिक्री के रिकॉर्ड बनाए, बल्कि एक प्रोग्रेसिव इंडिया की तस्वीर भी पेश की।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 17 February 2026 at 08:08 IST