अपडेटेड 5 February 2024 at 10:00 IST

Valentine's Day: दिल्ली की इन खूबसूरत जगहों पर पार्टनर संग बिताएं प्यार के लम्हें, बन जाएगा यादगार

Valentine's Day पर अपने लव पार्टनर के साथ कुछ प्यार को लम्हों को यादगार बनाना चाहते हैं, तो दिल्ली की इन खूबसूरत जगहों पर जाएं।

Romantic Places In Delhi Visit On Valentine's Day
इन खूबसूरत जगहों पर पार्टनर संग बिताएं प्यार के लम्हें | Image: PTI

Romantic Places In Delhi Visit On Valentine's Day: वैलेंटाइन डे का कपल्स पूरे साल बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। कुछ ही दिनों में वैलेंटाइन्स डे वीक शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आप इस साल अपने पार्टनर के साथ कुछ यादगार और प्यार के लम्हें बिताना चाहते हैं, तो दिल्ली के कुछ खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं।

Delhi में शानदार और खूबसूरत जगहें हैं जहां आप अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। इन जगहों पर आप प्यार की लम्हें तो बिता ही सकते हैं, साथ ही कुछ प्यारी यादें भी बना सकते हैं। तो चलिए दिल्ली की उन जगहों के बारे में जानते हैं।

दिल्ली की ये जगहें बनाएंगी आपके Valentine's Day को खास

लोधी बगीचा (Lodhi Garden)
अगर आपके पार्टनर को नेचर से प्यार है, तो आप उसके साथ दिल्ली के हृदय स्थल पर स्थित लोधी बगीचा जा सकते हैं। यह 90 एकड़ पर फैला हुआ है। यह राजधानी के सबसे हरित स्थानों में से एक है। यह पिकनिक और रोमांटिक डेट के लिए भी एक शानदार स्थान माना जाता है।

फाइव सेंसेज गार्डन (Five Senses Garden)
सैदुलाजब के आस-पास स्थित फाइव सेंसेज गार्डन शहर के सबसे रोमांटिक जगहों में से एक है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ हरे-भरे बगियों और रंगीन फूलों के बीच समय बिता सकते हैं। यह वैलेंटाइन्स डे पर अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए सबसे बेस्ट प्लेस है।

Advertisement

अमृत उद्यान (Amrit Udyaan)
वैलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर के साथ दिल्ली के प्रसिद्ध मुगल बगीचा जा सकते हैं। जिसे अब अमृत उद्यान के नाम से जाना जाता है। यह दिल्ली के सबसे सुंदर स्थानों में से एक है। यहां देश-विदेश से कई लोग घूमने के लिए आते हैं।

यह भी पढ़ें… Horoscope: इन राशियों पर चढ़ेगा प्यार का खुमार, Valentine's Day पर खत्म होगी जीवनसाथी की तलाश

Advertisement

लोटस टेम्पल (Lotus Temple)
वैलेंटाइन डे पर पार्टनर संग घूमने के लिए लोटस टेम्पल भी बेस्ट है। इसे बहाई मंदिर भी कहा जाता है। यह सफेद संगमरमर से बना है। यह कमल के आकार में बना है इसलिए इसे कमल मंदिर या लोटस टेम्पल कहा जाता है।

पुराना किला (Old Fort)
दिल्ली में स्थित पुराना किला अक्सर ही पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। अगर आप इतिहास, वास्तुकला, और जीवन की बातों से प्यार करते हैं तो पुराना किला वैलेंटाइन डे के लिए एक अच्छा और रोमांटिक स्थान हो सकता है।

यह भी पढ़ें… रात में क्यों पीना चाहिए कलौंजी वाला दूध? जानें क्या हैं इसके फायदेमंद

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 4 February 2024 at 20:07 IST