अपडेटेड 8 February 2023 at 22:25 IST

Valentine's Day: दिल्ली के Events में Lover के साथ करें एन्जॉय, Single लोग जरूर पढ़ें 5वां प्वाइंट

Explore Delhi in Valentine's week : अगर आप फन एक्टिविटी करना पसंद करते हैं, तो आप अपने परफेक्ट डे आउट के लिए दिल्ली के इन इवेंट्स में जा सकते हैं।

PC :  Shutterstock
PC : Shutterstock | Image: self

Events for Valentine Week: प्यार का सप्ताह यानी कि वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) शुरू हो चुका है। वहीं कुछ कपल पूरे साल फरवरी के इस सप्ताह का इंतजार करते हैं ताकि अपने रिश्ते में कुछ नयापन ला सके। अगर आप भी वैलेंटाइन वीक का इंतजार कर रहे थे और घूमने के लिए कोई इवेंट और फन एक्टिविटी (Fun Activity) ढूंढ रहे थे, तो यहां हम आपको कुछ खास जगह के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ऐसे में अपने पार्टनर को आप दिल्ली एनसीआर के इन इवेंट्स में लेकर जा सकते हैं। यकिनन आपका पार्टनर खुश हो उठेगा और आपको गले लगा लेगा। 

Explore Delhi in Valentine's week अगर आप उन लोगों में से हैं जो थोड़ा फन एक्टिविटी करना पसंद करते हैं, तो आप अपने परफेक्ट डे आउट के लिए दिल्ली के इन इवेंट्स में जा सकते हैं। यह अपकी डेट के लिए एकदम बेस्ट रहेगा। 

1. 'इंडिया आर्ट फेयर' इवेंट (India Art Fair event)

क्या आप या आपका पार्टनर कला को लेकर उत्साहित रहते हैं और इसके बारे में और जानना चाहते हैं ? अगर हां तो यह खास इवेंट आपके लिए ही आयोजित किया जा रहा है। क्योंकि दक्षिण एशिया से आधुनिक और एक साथ होने वाली कला की खोज करने के लिए, यह मंच तैयार किया गया है जिसमें, 'इंडिया आर्ट फेयर' इवेंट आयोजित किया गया है। अगर आप दोनों को आर्ट पसंद है, तो इस इवेंट में जाने के मौके से बिल्कुल न चूके। आपको बता दें यह खास इवेंट 9 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। 

Advertisement

(पता: NSIC Estate, Okhla Industrial Area Phase III, Outer Ring Road, Opposite Kalkaji Temple, Delhi, NCR 110020, India)

2. मैपिंग साउंड के साथ लाइट फाउंटने शो (mapping Sound & Light Fountain Show)

Advertisement

नोएडा अथ्योरिटी ने नोएडा में सेक्टर 91 के मेडिसिन पार्क में अपना पहला मल्टीमीडिया शो आयोजित किया है। अगर आप नोएडा में ही रहते हैं तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए, क्योंकि मैपिंग साउंड के साथ लाइट फाउंटने शो (mapping Sound & Light Fountain Show) आपको और आपका पार्टनर को तरोताजा कर देगा।  

(पता: Medicine Park, Sector 91 in Noida)

3. अर्थ- कल्चर फेस्ट (Arth - A Culture Fest)


Arth- ए कल्चर फेस्ट भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक अत्सवों में से एक है, क्योंकि इस एवेंट में भारत से जुड़े साहित्य, संस्कृति, समाज, संगीत, कला और इतिहास की प्रतिभा को फिर से खोजने की कोशिश की जा रही है। अगर आप भारत से जुड़ी संस्कृति से प्यार करते हैं, तो आपको कल्चर फेस्ट में भारत की प्रचीन सभ्यताओं को देखने जरूर जाना चाहिए।

(पता: Adjoining Humayun`s Tomb, Nizamuddin, National Zoological Park, Nizamuddin West, New Delhi, Delhi, NCR 110003, India)
 
4. इम्परफेक्टो सिटी ऑफ लव (Imperfecto's City of Love - Valentine Special)
 

क्या आप अपने प्यार की गर्माहट को जश्न में बदलना चाहते हैं, अगर हां, तो इम्परफेक्टो सिटी ऑफ लव एक संगीत कार्यक्रम है, जो आपको उत्साहित कर देगा। आप यह शो देखकर प्यार के मतबल को और गहराई से समझ सकते हैं। वहीं, इससे आपको खुद के बारे में भी जानने का मौका मिलेगा। आपको व्यवहार करना आएगा की अपने प्रियजनों के साथ कैसे खुश रहे ? आपको यहां खुबसूरत सजावट भी देखने को मिलेगी। इसके साथ यहां आप प्यार की दीवार पर अपने प्यार का वर्णन भी कर सकते हैं।

(पता: Hauz Khas Village, Deer Park, New Delhi, Hauz Khas, Delhi, NCR 110016, India)

यह भी पढ़ें : हर रोज अपने Partner को Special Feel कराने के लिए अपनाएं यह 5 तरीके

5. वैलेंटाइन स्पेशल! (Valentine`s special!)


अब बात करते हैं सिंगल लोगों की, जी हां, अगर आप अभी तक अपना पार्टनर नहीं ढूंढ सके हैं, तो यह इवेंट आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। सुनने में आया है कि सिंगल लोगों की एक बैठक आयोजित की जा रही है। जिसमें एक सुरक्षित स्थान पर एकल लोग कनेक्ट हो सकते हैं। अगर आप सिंगल है तो यहां एक्सप्लोर करने जरूर जाएं क्योंकि यहां आपको आपके जैसे सिंगल लोग ही मिलेंगे, जिनसे आप बातें कर सकते हैं और अगर आप किसी से बात नहीं भी करना चाहते, फिर भी आप यहां अकेलेपन का आनंद ले सकते हैं जो आपको एक अलग नजरीए से सोचने के लिए प्रेरित करेगा। 

(पता:  Starting point, Greater Kailash 1, Delhi, NCR 110048, India)

यह भी पढ़ें : Life Partner: प्यार से काम नहीं चलता, महिलाएं पार्टनर में ढूंढती हैं यह 5 खूबियां

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 8 February 2023 at 22:24 IST