अपडेटेड 14 February 2024 at 11:20 IST
पहली बार मना रहे हैं Valentine's Day तो इस तरह करें सेलिब्रेट, पार्टनर हो जाएगा आपका दीवाना
Valentines Day 2024: अगर आप पहली बार वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं तो आपको ये आइडियाज जरूर फॉलो करने चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Valentines Day 2024: आज यानी बुधवार, 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है। ये दिन प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। 7 फरवरी को रोज के साथ शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक आज वैलेंटाइन डे के साथ खत्म हो जाएगा। आज प्यार करने वाले कपल्स एक-दूसरे को अपने प्यार का अहसास दिलाएंगे।
वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आज अपना पहला वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में उनके लिए आज का दिन बेहद खास होगा। अगर आप अपने पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए नए आइडियाज ढूंढ रहे हैं तो चलिए हम इसमें आपकी मदद कर देते हैं। आइए जानते हैं कि आपको इस वैलेंटाइन डे पर किस तरह से अपने पार्टनर को इम्प्रेस करना है।
वैलेंटाइन डे पर करें ये काम
पार्टनर को दें प्यारा-सा गिफ्ट
पहले वैलेंटाइन डे के मौके पर आप अपने पार्टनर को उनकी कोई पसंदीदा चीज दे सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो उन्हें अपने बजट के हिसाब से स्मार्ट वॉच, ईयरबड्स और हैडफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम गिफ्ट कर सकते हैं। ये चीजें आपके पार्टनर को आपके प्यार का अहसास दिलाएंगी।
Advertisement
सरप्राइज ट्रिप
अगर आपको अपने पार्टनर के लिए वैलेंटाइन डे यादगार बनाना है तो आप उन्हें एक रोमांटिक ट्रिप पर ले जा सकते हैं। यहां आप उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।
Advertisement
हाथों से लिखें लव लेटर
कई बार गिफ्ट से ज्यादा आपके एफर्ट्स पार्टनर को इम्प्रेस कर देते हैं। ऐसे में आप उन्हें कोई कीमती गिफ्ट आइटम देने के बजाय अपने हाथों से लिखा लव लेटर दे सकते हैं। इसमें आप अपने पार्टनर से अपने दिल की बात कह सकते हैं।
लंच-डिनर डेट
इस वैलेंटाइन डे को खास मनाने के लिए आप अपने पार्टनर के साथ लंच या डिनर डेट पर जा सकते हैं। इस दौरान आप उन्हें गुलाब के फूलों का बुके जरूर दें। इससे वह बेहद खुश हो जाएंगे।
कैंडल लाइट डिनर
रात के समय आप अपने पार्टनर को सरप्राइज कैंडल लाइट डिनर पर भी ले जा सकते हैं। ये काफी रोमांटिक रहेगा। इस दौरान आप उन्हें अपने दिल के जज्बात बता सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 14 February 2024 at 11:05 IST