अपडेटेड 12 February 2026 at 17:12 IST
Best Places For Couples: कम बजट में इन 5 खूबसूरत जगहों पर पार्टनर के साथ मनाएं सस्ता और बढ़िया Valentine Weekend, कपल्स के लिए है परफेक्ट
Best Places In India: अगर आप इस वैलेंटाइन वीकेंड पर पार्टनर के साथ कम खर्च में खूबसूरत जगह जाना चाहते हैं, तो ये 5 डेस्टिनेशन आपके लिए परफेक्ट हैं। थोड़ी प्लानिंग और सही जगह का चुनाव करके आप अपने रिश्ते के खास पलों को और भी यादगार बना सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Valentine Day Trip Ideas For Couples: वैलेंटाइन वीकेंड आते ही हर कपल कहीं न कहीं घूमने का प्लान बनाना चाहते हैं। लेकिन महंगे होटल, फ्लाइट टिकट और भारी-भरकम बजट कई बार प्लान को रोक देता है। ऐसे में अगर आप कम बजट में खूबसूरत और रोमांटिक जगह ढूंढ रहे हैं, तो भारत में कई ऐसी डेस्टिनेशन हैं, जहां आप कम खर्च में पार्टनर के साथ यादगार Valentine Weekend मना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं भारत की 5 बेस्ट और बजट-फ्रेंडली जगहें, जो कपल्स के लिए एकदम परफेक्ट हैं।
ऋषिकेश, उत्तराखंड
उत्तराखंड का ऋषिकेश शर रोमांस और सुकून का परफेक्ट मेल हो सकता है। अगर आप शांति, नेचर और थोड़ा एडवेंचर चाहते हैं, तो ऋषिकेश बेस्ट ऑप्शन है। गंगा आरती, रिवर राफ्टिंग, कैफे हॉपिंग और पहाड़ों के बीच क्वालिटी टाइम बिताना यहां का खास आकर्षण है। यहां आपको बजट होटल और होमस्टे आसानी से मिल जाते हैं। यहां आप गंगा किनारे वॉक कर सकते हैं। इसके अलावा कैफे में कैंडल लाइट डिनर प्लान कर सकते हैं। पार्टनर के साथ एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं।
उदयपुर, राजस्थान
उदयपुर को भारत का वेनिस भी कहा जाता है। झीलों, महलों और खूबसूरत सनसेट के बीच पार्टनर के साथ वक्त बिताना बेहद खास होता है। यहां आपको किफायती होटल और गेस्ट हाउस मिल जाते हैं, जिससे ट्रिप सस्ती पड़ती है। यहां आप लेक पिछोला में बोट राइड कर सकते हैं। इसके अलावा सनसेट पॉइंट पर रोमांटिक पल बिता सकते हैं। इसके अलावा खूबसूरत कैफे और रूफटॉप डिनर प्लान कर सकते हैं। पार्टनर के साथ झीलों की नगरी में प्यार के पल बिताने के लिए वैलेंटाइन वीकेंड बेस्ट हो सकता है।
माउंट आबू, राजस्थान
राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन माउंट आबू कपल्स के लिए शानदार जगह है। हिल स्टेशन में रोमांटिक गेटवे पर पार्टनर के साथ बेस्ट वैलेंटाइन डेट प्लान की जा सकती है। ठंडी हवा, हरियाली और शांत माहौल इसे वीकेंड ट्रिप के लिए परफेक्ट बनाता है। यहां आप नक्की लेक में बोटिंग के साथ-साथ सनसेट पॉइंट पर जा सकते हैं। बता दें कि पार्टनर के साथ शांत और रोमांटिक माहौल में वैलेंटाइन वीकेंड मनाया जा सकता है।
Advertisement
पुरी, ओडिशा
अगर आप समुद्र किनारे पार्टनर के साथ समय बिताना चाहते हैं, तो पुरी एक बेहतरीन और बजट-फ्रेंडली जगह है। यहां का बीच, लोकल फूड और शांत माहौल ट्रिप को खास बना देता है। बीच, शांति और सस्ता ट्रैवल तीनों चीजें आपको एक साथ मिल सकती है। बता दें कि बीच पर सनराइज और सनसेट देख सकते हैं। खाने की बात करें तो यहां सीफूड और लोकल स्ट्रीट फूड दोनों आपको बेस्ट मिल जाएंगे। इसके अलावा कम बजट में होटल और ट्रैवल किया जा सकती है।
पंचगनी, महाराष्ट्र
पंचगनी एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो कपल्स के लिए एकदम सही है। यहां का मौसम, हरियाली और व्यू पॉइंट्स रोमांटिक मूड बना देते हैं। पहाड़ों में रोमांटिक वीकेंड पार्टनर के साथ में आसानी से प्लान किया जा सकता है। टेबल लैंड पर फोटोग्राफी कर सकते हैं। इसके अलावा आप स्ट्रॉबेरी फार्म जा सकते हैं। वहीं शांत और नेचर से भरपूर माहौल वैलेंटाइन डेट के लिए बेस्ट हो सकता है।
Advertisement
कम बजट में ट्रैवल करने के आसान टिप्स क्या हैं?
- ट्रेन या बस से सफर करें।
- होमस्टे या बजट होटल चुनें।
- लोकल फूड ट्राई करें।
- पहले से ऑनलाइन बुकिंग करें।
अगर आप इस वैलेंटाइन वीकेंड पर पार्टनर के साथ कम खर्च में खूबसूरत जगह जाना चाहते हैं, तो ये 5 डेस्टिनेशन आपके लिए परफेक्ट हैं। थोड़ी प्लानिंग और सही जगह का चुनाव करके आप अपने रिश्ते के खास पलों को और भी यादगार बना सकते हैं।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 12 February 2026 at 17:12 IST