Tea: बारिश के मौसम में पीना चाहते हैं कड़क चाय? घर पर बनाएं उत्तरकाशी वाली ये पहाड़ी Tea, जानिए बनाने का पूरा प्रोसेस
चाय लवर को उत्तरकाशी की पहाड़ी चाय के बारे में जरूर जानना चाहिए। यकीनन ये चाय आपको काशी पसंद आएगी। तो इस अनोखी रेसिपी के बारे में जाने और इसका स्वाद लें।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Pahadi Chai: उत्तरकाशी की पहाड़ी चाय अपने खास रेसिपी और स्वाद के लिए दुनियाभर में फेमस है। इस चाय को बनाने का तरीका ही इसके स्वाद को अलग बनाता है। इसे यहां लोग सिर्फ स्वाद के लिए नहीं पीते बल्कि इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक के रूप में भी पीते हैं। इसके अलावा ये सिर दर्द और मतली (एक शारीरिक अहसास है जिसमें उल्टी करने की इच्छा होती है।) जैसी समस्याओं को भी कम करने में मददगार है।
पहाड़ी चाय की रेसिपी
पहाड़ी चाय बनाने के लिए आपको ये सामग्री चाहिए होगी:
- अदरक
- तुलसी
- पुदीना
- इलायची
- लौंग
- गुड़
- दूध
- चायपत्ती
- पानी
सिलबट्टे पर मसाला बनाना
इस चाय की खास बात यह है कि इसकी रेसिपी में जो भी सामग्री इसके टेस्ट को बढ़ती है, उसे सबसे पहले सिलबट्टे पर मसला जाता है। फिर वो मसाला इस्तेमाल किया जाता है और चीनी या गुड़ डाली जाती है। तो चलिए शुरू करते हैं चाय बनना।
पहाड़ी चाय बनाने का तरीका
सबसे पहले सिलबट्टे पर अदरक, तुलसी, पुदीना, इलायची और लौंग को पीसकर एक दरदरा पेस्ट बनाएं।
पहाड़ी चाय बनाने के लिए सबसे पहले पैन में पानी डालें और इसमें मसालों का दरदरा पेस्ट डालें। इसमें एक उबाल लें और फिर इसमें चाय पत्ती डालकर पकाएं। जब ये पक जाए तो इसमें गुड़ डालें और अच्छी तरह पकने दें। जब चाय से खुशबू आने लगे तो इसमें दूध मिलाएं और फिर एक बार उबाल कर गैस ऑफ करें। चाय को ढक दें और कुछ देर बाद छानकर सर्व करें।
पहाड़ में जाएं तो ये चाय जरूर पिकर आएं
ये पहाड़ी चाय स्वादिष्ट तो है ही साथ ही कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। यह इम्यूनिटी को बढ़ाती है, सिर दर्द को भी कम करती है। गुड़ और मसालों के मिश्रण से यह चाय और भी स्वास्थ्यवर्धक हो जाती है। उत्तरकाशी की पहाड़ी चाय एक अनोखा और स्वादिष्ट अनुभव है। उत्तरकाशी पहाड़ों में सबसे खास जगहों में से एक है, जहां आपको असली शांती का अनुभव होता है। इस चाय की खास रेसिपी और स्वास्थ्य लाभ इसे और भी खास बनाते हैं। तो अगर आप पहाड़ में जाएं तो ये चाय जरूर पिकर आएं और इसे घर पर भी बना कर इसका स्वाद लें।