Advertisement

अपडेटेड August 1st 2024, 20:46 IST

Uric Acid: कैसे पता चलेगा कि यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है? बताता है ये दर्द...

What area does uric acid cause pain? यदि आपके शरीर में यूरिक एसिड बढ़ रहा है तो ऐसे में आप अन्य हिस्सों में भी दर्द महसूस कर सकते हैं। जानते हैं इसके बारे में..

Reported by: Garima Garg
Follow: Google News Icon
Advertisement
Uric Acid Pain in hindi
कैसे पता चलेगा कि यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है? | Image: freepik

What area does uric acid cause pain? शरीर में जब यूरिक एसिड बढ़ जाता है तो इस कारण व्यक्ति के शरीर के कई हिस्सों में दर्द हो सकता है। बता दें कि यह दर्द बढ़ता घटता रहता है। ऐसे में व्यक्ति को समझ नहीं आता कि बिना चोट लगे या बिना किसी कारण शरीर के इन हिस्सों में दर्द क्यों हो रहा है। व्यक्ति को पता होना चाहिए, यूरिक एसिड का दर्द शरीर के किन हिस्सों में होता है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के किन हिस्सों में दर्द हो सकता है। पढ़ते हैं आगे… 

यूरिक एसिड का दर्द कहां-कहां होता है?

  • जब व्यक्ति का यूरिक एसिड बढ़ता है तो ऐसे में व्यक्ति को घुटने में दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा सूजन या लालिमा की समस्या भी देखी जा सकती है, जिससे न केवल व्यक्ति के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो सकते हैं बल्कि चलने फिरने में भी दिक्कत महसूस हो सकती है। 
  • जब यूरिक एसिड बढ़ता है तो कमर का दर्द भी हो जाता है। बता दें कि यह दर्द बेहद खतरनाक होता है। ऐसे में व्यक्ति को इस दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हालांकि कमर में दर्द कई अन्य कारणों से भी हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। 
  • जब व्यक्ति के शरीर में यूरिक एसिड बढ़ता है तो गर्दन में दर्द की समस्या भी हो सकती है, जिसके कारण न केवल गर्दन मोड़ने में दिक्कत हो सकती है बल्कि व्यक्ति को बैठने में भी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 
  • यूरिक एसिड के बढ़ने पर टखने का दर्द भी होता है। इसके कारण यह दर्द घटता बढ़ता रहता है। इससे अलग टखनों में दर्द या सूजन की समस्या भी देखी जा सकती है। ऐसे में इस दर्द को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें - Fatty Liver: फैटी लिवर को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

पब्लिश्ड August 1st 2024, 20:46 IST