अपडेटेड 24 December 2023 at 14:34 IST

Unwanted Hair: चेहरे के अनचाहे बालों से हैं परेशान? तो अपना लें ये नुस्खे; चमक जाएगा चेहरा

Unwanted Hair: अगर आप अपने चेहरे के अनचाहे बालों से परेशान हो गई हैं तो आपको यहां दिए गए टिप्स जरूर ट्राई करने चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Unwanted Hair
चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के टिप्स | Image: Shutterstock

Unwanted Hair: आपने कई बार सुना होगा कि बाल हमारे चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। हालांकि अगर बाल सिर के बजाय चेहरे पर भी आ जाएं तो ये आपके लिए आफत बन जाते हैं। कई महिलाओं के चेहरे पर अनचाहे बाल होते हैं। उनकी स्किन, अपरलिप जैसे एरिया पर कई सारे अनवॉन्टेड हेयर होते हैं, जिनकी वजह से वह काफी असहज महसूस करती हैं।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • अनवॉन्टेड हेयर से हैं परेशान? 
  • पाना चाहते हैं छुटकारा? 
  • तो अपना लें ये देसी नुस्खे

ऐसे में महिलाएं अपने चेहरे के इन अनचाहे बालों की समस्या को दूर करने के लिए कई मार्केट बेस्ड केमिकल युक्त प्रोडक्ट का सहारा लेती हैं। जिसकी वजह से कई बार स्किन के डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि आप चाहे तो कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर अपने अनवॉन्टेड फेशियल हेयर से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

अनवॉन्टेड फेशियल हेयर रिमूव करने के टिप्स

आलू और मसूर की दाल

फेशियल हेयर रिमूव करने के लिए आप मसूर की दाल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप मसूर की दाल को रात भर भिगोकर रख दें। फिर इसे मिक्सी में अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। अब इसमें नींबू का रस, आलू का रस और शहद मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे आपके फेशियल हेयर रिमूव हो जाएंगे।

Advertisement

ओटमील और केला

अनवॉन्टेड फेशियल हेयर हटाने के लिए एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच ओटमील और एक पका हुआ केला मैश करके अच्छी तरह से मिला लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे के उस एरिया पर लगाएं जहां एक्स्ट्रा हेयर हैं। इसके बाद 15-20 मिनट तक इन्फेक्टेड एरिया की मसाज करें। अब चेहरे को साधारण पानी से धो लें। इससे आपके फेशियल हेयर रिमूव होने लगेंगे। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसे हफ्ते में दो बार अप्लाई कर सकती हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें : बेटी को घुड़सवारी करता देख ऐसा था मां Priyanka Chopra का रिएक्शन, खुद शेयर की तस्वीर

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 24 December 2023 at 14:34 IST