अपडेटेड 7 July 2024 at 08:23 IST

Turai ke Nuksan: ये लोग भूलकर भी न खाएं तोरई, वरना भुगतना पड़ सकता है नुकसान

Turai ke Nuksan: कुछ लोगों को अपनी डाइट में तोरई को नहीं जोड़ना चाहिए वरना इससे उन्हें सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। जानते हैं उनके बारे में...

Ridge Gourd Disadvantages
ये लोग न करें तोरई का सेवन | Image: freepik

Ridge Gourd Disadvantages in Hindi: जब भी गर्मियों में मिलने वाली सब्जी की बात आती है तो उसमें तोरई का नाम जरूर आता है। तोरई के अंदर फाइबर और विटामिन सी के अलावा कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो सेहत के लिए अच्छे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तोरई का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए। अगर नहीं तो आज का हमारा लेख इसी टॉपिक पर है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि किन लोगों को तोरई का सेवन (Turai ke Nuksan in hindi) करने से बचना चाहिए। पढ़ते हैं आगे...

ये लोग न करें तोरई का सेवन

  • जैसा कि हमने पहले भी बताया कि तोरई के अंदर फाइबर पाया जाता है, ऐसे में जिन लोगों को पेट से संबंधित समस्या है वे लोग यदि अधिक मात्रा में फाइबर का सेवन करते हैं तो समस्या और बढ़ सकती है।
  • जिन लोगों को किसी भी प्रकार की एलर्जी है उन लोगों को भी तोरई का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे लोग यदि तोरई खाने से बचें तो इसके सेवन से एलर्जी की समस्या और बढ़ सकती है।
  • किडनी रोगी भी अपनी डाइट में तोरई को जोड़ने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें क्योंकि तोरई के अंदर पोटेशियम पाया जाता है। ऐसे में यदि किडनी रोगी पोटेशियम का सेवन करते हैं तो समस्या और बढ़ सकती है।
  • गर्भवती महिलाओं को भी तोरई को अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक्सपर्ट की राय लेनी चाहिए।
  • तोरई के ज्यादा सेवन से व्यक्ति को उल्टी और मतली की समस्या भी हो सकती है। वहीं व्यक्ति दस्त की समस्या का सामना कर सकता है।

नोट - यहां दिए गए प्वाइंटर्स बताते हैं तोरई का सेवन कुछ समस्याओं के दौरान किया जाए तो समस्या और बढ़ सकती है। ऐसे में इसे अपनी डाइट में जोड़ने से पहले डॉक्टर की राय जरूर लें।

ये भी पढ़ें - Cloves: सुबह खाली पेट खाएं ये एक चीज, दांत बनेंगे मजबूत और दूर होगा कफ

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 7 July 2024 at 08:23 IST