अपडेटेड 13 November 2024 at 13:32 IST
सूख गया है तुलसी का पौधा? हरा-भरा करने के लिए मिट्टी में मिला दें ये चीज
How do I save my Tulsi plant? तुलसी के पौधे को हरा भरा कैसे करें? तुलसी को सूखने से कैसे बचाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Tulsi ko hara bhara rakhne ke upay: हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद ही पवित्र और जड़ी बूटियों वाला माना जाता है। ऐसे में महिलाएं इसकी रोज पूजा भी करती हैं और जरूरत पड़ने पर इनके पत्तों का इस्तेमाल भी करती हैं। वहीं महिलाएं इसे हरा भरा रखने के लिए हर तरीके को भी अपनाती हैं। बता दें कि खराब वातावरण के कारण या बेकार मौसम के चलते तुलसी का पौधा सूख सकता है। ऐसे में तुलसी के पौधे को हरा भरा रखने में कुछ उपाय आपके काम आ सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि तुलसी के पौधे को हरा भरा रखने में कौन से घरेलू उपाय (How do you keep Tulsi plants healthy?) काम आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
तुलसी के पौधे को हरा भरा कैसे करें? (What happens if Tulsi plant dies suddenly?)
- यदि तुलसी के पौधे में बराबर मात्रा में पानी डाला जाए तो इससे तुलसी के पौधे को सूखने से बचाया जा सकता है। ऐसे में महिलाओं को सलाह देते हैं कि न ज्यादा कम और न अधिक मात्रा में पानी डालें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
- तुलसी के पौधे की समय-समय पर मिट्टी बदलते रहें और इसकी खाद में गोबर या पीली मिट्टी का इस्तेमाल करें। इससे भी तुलसी के पौधे को मरने से बचाया जा सकता है।
- आप तुलसी के पौधे को कम से कम 6 से 7 घंटे की धूप जरूर दिखाएं। ऐसा करने से तुलसी का पौधा हरा भरा रह सकता है।
- तुलसी के पौधे को हरा-भरा रखने के लिए आप इसमें नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करें। ऐसे में आप नीम की पत्तियों को धोएं और सुखा लें। अब उसका पाउडर तैयार करें। अब उस पाउडर को पौधे की मिट्टी में मिलाएं। ऐसा करने से तुलसी की जड़ों को जल्दी पोषक तत्व मिल सकते हैं और वह हरा भरा रह सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 13 November 2024 at 13:28 IST