अपडेटेड 13 February 2026 at 13:54 IST
Tulsi Care: क्या आपकी तुलसी भी सर्दियों में सूख गई है? आजमाएं ये 6 आसान टिप्स, 10 दिनों में फिर से हरा-भरा हो जाएगा पौधा
सर्दियों में तुलसी का पौधा अक्सर सूखकर डेडे हो जाता है। लेकिन कुछ खास आसान घरेलू टिप्स को फॉलो करके आप सिर्फ 10-15 दिनों में ही अपने पौधे को फिर से हरा-भरा बना सकते हैं। क्योंकि ठंड में पत्तियां झड़ना आम बात है, लेकिन सही देखभाल से पौधा जल्दी रिकवर हो जाता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Tulsi care: भारतीय घरों में तुलसी के पौधे का खास महत्व होता है। पूजा करने के साथ साथ तुलसी का काफी ख्याल भी रखा जाता है। लेकिन सर्दियों में ज्यादा ठंड, कम धूप और ठीक से देखभाल न हो पाने से यह अक्सूर सूख जाती है। पत्तियां पीली पड़कर झड़ने लगती हैं, टहनियां कठोर हो जाती हैं और पूरा पौधा मरा-मरा सा दिखने लगता है। ऐसे में कुछ घरेलू टिप्स अपनाकर आप भी अपने घर की तुलसी को फिर से हरा भरा बना सकते हैं।
ज्यादातर टिप्स फॉलो करके तुलसी को पूरी तरह फिर से बचाया जा सकता है। बस आपको कुछ सरल और नेचुरल उपाय अपनाकर अपनी तुलसी को दोबारा स्वस्थ करना होगा। अच्छी बात ये है कि ये टिप्स घर पर आसानी से किए जा सकते हैं और इनके असर 10-15 दिनों में ही दिखने लगता है।
तुलसी सूखने के क्या-क्या कारण?
- ठंड ज्यादा होने के कारण पौधे की ग्रोथ रुक जाती है।
- ज्यादा पानी देने से जड़ें सड़ जाती हैं।
- मिट्टी में ऑक्सीजन की कमी और फंगस का संक्रमण भी तुलसी को सुखा देता है।
- कम धूप और कीटों का हमला भी इसका कारण होता है।
तुलसी को फिर से करें जीवित
तुलसी को सूखने से बचाने के लिए आप यहां दी गई खास टिप्स अपना सकते हैं।
सूखी टहनियां तुरंत काट दें: तेज कैंची से सभी सूखी, पीली और मृत टहनियां काट लें। इससे पौधे की बची हुई एनर्जी नई पत्तियों और टहनियों पर लगेगी और नई पत्तियां आनी शुरू होगी।
Advertisement
मिट्टी में हल्की गुड़ाई करें: गमले की ऊपरी मिट्टी को हल्के हाथों से खुरचे या छोटे औजार से खोदे, इससे जड़ों तक हवा पहुंचती है और जड़ें सांस ले पाती हैं।
हल्दी या राख का करें इस्तेमाल: गुड़ाई के बाद मिट्टी में चुटकी भर हल्दी पाउडर या लकड़ी की राख मिलाएं। इस नेचुरल तरीके से फंगस और कीड़ों से बचाव किया जा सकता है।
Advertisement
सड़ी हुई गोबर खाद डालें: अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद (कम्पोस्ट) मिट्टी में मिलाएं। यह तुलसी के लिए सबसे अच्छी प्राकृतिक खाद है और पोषण देती है।
पानी देने का सही तरीका अपनाएं: मिट्टी को छूकर देखें, अगर ऊपर की मिट्टी सूखी लगे तभी हल्का पानी दें। ज्यादा पानी बिल्कुल न डालें। ज्यादा पानी से जड़ें सड़ सकती हैं।
धूप वाली जगह रखें: गमले को ऐसी जगह रखें जहां सुबह-दोपहर में 3-4 घंटे अच्छी धूप मिले। वहीं, ज्यादा धूप भी ठीक नहीं होती, आप चाहे तो रात में ज्यादा ठंड से बचाने के लिए पौधे को अंदर ला सकते हैं।
इन टिप्स को अपनाने के बाद नियमित निगरानी रखें। इसके बाद 10-15 दिनों में ही नई हरी पत्तियां आने लगेंगी। अगर पौधा बहुत ज्यादा डैमेज हो गया है तो धैर्य रखें और ऊपर दिए स्टेप्स दोहराते रहें। तुलसी घर में पॉजिटिव एनर्जी और स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी होती है। सही देखभाल से यह साल भर हरी-भरी रह सकती है। अगर आपके पास तुलसी का पौधा है तो आप इन टिप्स को आजमा सकते हैं।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 13 February 2026 at 13:54 IST