Tomato Pulao Recipe: घर पर झटपट बनाएं टमाटर का पुलाव, खाने में एकदम लजीज; जानें सीक्रेट रेसिपी
Tomato Pulao Recipe: अगर आप दोपहर के भोजन या रात के खाने के लिए कुछ झटपट, आसान और स्वादिष्ट ढूंढ रहे हैं, तो टमाटर पुलाव एक बेहतरीन विकल्प है। यह डिश न केवल दिखने में रंगीन है, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होती है। इसे महाराष्ट्र में 'थक्कारी भात' के नाम से भी जाना जाता है। आइए आपको इस लेख में टमाटर पुलाव बनाने के बारे में विस्तार से बताते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Tomato Pulao Recipe : अक्सर जब ऑफिस से थकान के बाद घर लौटते हैं या दोपहर के लंच में कुछ हल्का और स्वादिष्ट खाने का मन होता है, तो सबसे पहले ख्याल 'पुलाव' का आता है। लेकिन अगर आप वही साधारण मटर पुलाव या वेज पुलाव खाकर बोर हो गए हैं, तो टमाटर का पुलाव आपके लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है। इसे बनाना न केवल आसान है, बल्कि ये खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। यह झटपट भी बव जाएगा और सभी को बेहद पसंद आएगा।
इस दक्षिण भारत में 'थक्कारी भात' के नाम से भी जाना जाता है। आइए इस लेख में आपको टमाटर पुलाव बनाने की रेसिपी के बारे में विस्तार से बताएंगे।
टमाटर पुलाव बनाने के लिए क्या चाहिए?
- चावल
- टमाटर
- प्याज
- हरी मिर्च
- अदरक-लहसुन पेस्ट
- खड़े मसाले
- सूखे मसाले
- तेल/घी
- ताजा धनिया और पुदीना
- नमक
टमाटर पुलाव किस तरह बनाएं?
- सबसे पहले चावल को 2-3 बार पानी से धो लें और इसे 20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। इससे पुलाव खिला-खिला बनता है।
- एक प्रेशर कुकर या गहरी कड़ाही में घी या तेल गरम करें। इसमें जीरा और सभी खड़े मसाले डालें। जब मसालों से खुशबू आने लगे, तो इसमें कटी हुई प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कच्चापन दूर होने तक चलाएं। इसके बाद कटे हुए टमाटर और थोड़ा सा नमक डालें। टमाटर को तब तक पकाएं जब तक वे पूरी तरह नरम न हो जाएं और तेल न छोड़ने लगें।
- अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और गरम मसाला डालें। यहीं पर थोड़ा सा बारीक कटा पुदीना डाल दें, यही इस रेसिपी का असली 'सीक्रेट' है जो पुलाव को होटल जैसी खुशबू देता है।
- भीगे हुए चावल का पानी निकालकर उन्हें कुकर में डालें और हल्के हाथों से 1 मिनट तक मसालों के साथ भूनें। अब इसमें लगभग 2 कप पानी डालें। ध्यान रहे, पानी चावल की मात्रा से थोड़ा ही ज्यादा हो।
- कुकर का ढक्कन बंद करें और मध्यम आंच पर 2 सीटी आने दें। प्रेशर खत्म होने के बाद ही कुकर खोलें। ऊपर से ताजा हरा धनिया सजाएं।