अपडेटेड 23 May 2025 at 08:04 IST

Aaj Ka Rashifal: नौकरी में बढ़ेगा सम्मान, प्रेम जीवन में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव, जानें आज 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

Aaj Ka Rashifal: 23 मई... आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और चुनौतियां लेकर आ सकता है। खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यस्थल पर सराहना मिल सकती है और मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

Rashifal
राशिफल | Image: Republic

Aaj Ka Rashifal: 23 मई... आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और चुनौतियां लेकर आ सकता है। खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यस्थल पर सराहना मिल सकती है और मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। वहीं, प्रेम संबंधों में कुछ लोगों को भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में भी ग्रहों की चाल असर डालेगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

आज का राशिफल (Today’s Horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)
मेष राशिवालों के लिए आज के दिन तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव होने की उम्मीद है। आज विवादित मामलों से दूर रहने में आपकी भलाई होगी।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने बच्चों और उसके करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। आज बिजनेस में आपको लाभ मिलने के आसार हैं।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। आपके घर कोई सगा संबंधी दस्तक दे सकता है जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने दुश्मनों को परास्त करने में कामयाबी हासिल करेंगे।

Advertisement

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
अगर आप लंबे समय से घर या जमीन खरीदनें की कोशिश में लगे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। कोई पुराना निवेश आपको लाभ पहुंचा सकता है।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
प्रॉपर्टी डिलिंग का काम करने वालों को आज कोई बड़ी डील मिलने की संभावना है। आज बच्चों की तरफ से आपको खुशियों की सौगात मिल सकती है। आज आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी।

Advertisement

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
आज बिना किसी के मांगे किसी को सलाह देने से बचें, वरना आपके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। आज आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)
आज के दिन आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। घरेलू जीवन में चल रही परेशानियों से निजात मिल सकता है। बच्चों की शिक्षा और उनकी संगति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
आज के दिन आपको कई अच्छी खबरें मिल सकती हैं। आप अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से मिलने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज आप अपना कोई भी पसंदीदा काम कर सकते हैं।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
आज के दिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। जोखिम उठाकर लाभ पाने की कोशिश में आपको सफलता मिलने की उम्मीद है। अपने प्रेमी के साथ आज की रोमांटिक शाम बिता सकते हैं।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
आज के दिन आप नया काम शुरू कर सकते हैं लेकिन अच्छे से सोच-विचार कर लें। लव लाइफ में थोड़ी अनबन हो सकती है। जल्द बातचीत कर हल निकालने की कोशिश करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
आज का दिन मानिसक उलझनों से भरा रह सकता है। माता-पिता की ओर से आपको प्यार मिलेगा। कामकाज में दिन अच्छा बीत सकता है।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चीला रह सकता है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपने बड़ों से सलाह-मशवरा जरूर लें। लव लाइफ में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी के 42 जिलों में गरजेंगे बादल, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 23 May 2025 at 08:04 IST