अपडेटेड 21 December 2024 at 11:25 IST
Christmas Decorations: क्रिसमस पर डेकोरेशन के लिए ये चीजें हैं जरूरी, इस तरह सजाएं घर
Christmas Decorations Tips: अगर आप क्रिसमस के खास मौके पर अपने घर को सजाना चाहते हैं तो आपको ये टिप्स नोट कर लेने चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Tips For Christmas Decorations: कुछ ही दिनों में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाने वाला है। हर साल 25 दिसंबर के दिन ये त्योहार दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग अपने-अपने घरों को अलग-अलग तरीकों से सजाते हैं। क्रिसमस का दिन बच्चों के लिए बेहद खास होता है। वह पूरे साल इस त्योहार का इंतजार बेसब्री से करते हैं।
ऐसे में आइए जानते हैं कि क्रिसमस जैसे खास मौके पर आप किन चीजों के साथ अपने घर को सजा सकते हैं। जिससे आपका घर बेहद शानदार लगेगा।
क्रिसमस डेकोरेशन के लिए टिप्स (Things you need for Christmas decorations)
क्रिसमस ट्री
क्रिसमस ट्री इस त्योहार के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। सुंदर और सजा हुआ क्रिसमस ट्री घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।
Advertisement
ट्री लाइट्स
रंग-बिरंगी या व्हाइट लाइट्स क्रिसमस ट्री और घर की सजावट को चमकदार और शानदार बना देती हैं।
Advertisement
बेल्स
क्रिसमस की जिंगल बेल्स का इस्तेमाल घर के अलग-अलग हिस्सों में करें। इनसे क्रिसमस का त्योहार और भी ज्यादा खुशुनमा लगने लगेगा।
क्रिसमस वेज
क्रिसमस वेज में फूल, पत्तियां और सजावट की चीजें होती हैं जो आपके दरवाजे या दीवारों को सुंदर बनाती हैं।
क्रिसमस कार्ड्स
दोस्तों और परिवार को क्रिसमस कार्ड्स भेजें। आप इन्हें डेकोरेशन के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
आर्टिफिशियल स्नो
क्रिसमस का त्योहार सर्दियों में पड़ता है इसलिए इस दिन स्नोफ्लेक्स और आर्टिफिशियल स्नो का इस्तेमाल करें, जो घर के वातावरण में ठंडक और क्रिसमस की खुशबू भरते हैं।
गोल्ड और सिल्वर ऑर्नामेंट्स
क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए गोल्ड, सिल्वर और लाल रंग के ऑर्नामेंट्स का इस्तेमाल करें। ये ट्री को और भी आकर्षक बनाते हैं।
सांता क्लॉज़ और रेनडियर
क्रिसमस के जश्न को और भी ज्यादा मजेदार बनाने के लिए सांता क्लॉज़ और रेनडियर की मूर्तियों का इस्तेमाल करें।
गिफ्ट्स
सजावट के लिए आप क्रिसमस ट्री के नीचे कुछ गिफ्ट्स भी रख सकते हैं। इन रंग-बिरंगे गिफ्ट पैक से इस त्योहार में चार-चांद लग जाते हैं।
क्रिसमस स्टॉक्स
ट्री के पास या घर में कहीं भी क्रिसमस स्टॉक्स लटका दें। इनमें चॉकलेट्स, कैंडी और छोटे तोहफे रखे जा सकते हैं।
मिस्टलेटो
यह एक ट्रडिशनल क्रिसमस डेकोरेशन आइटम है, जिसे अक्सर दरवाजे के ऊपर टांग दिया जाता है।
क्रिसमस गारलैंड
क्रिसमस गारलैंड्स से आप अपने घर के दरवाजों, खिड़कियों और दीवारों को सजाकर उसे और भी खूबसूरत बना सकते हैं। यह ट्री के आस-पास भी अच्छा दिखता है।
कैंडल्स और कैंडल होल्डर्स
टेबल पर या घर के अन्य स्थानों पर खुशबूदार कैंडल्स रखें, जो माहौल को और भी रोमांटिक और खूबसूरत बना देती हैं।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 21 December 2024 at 11:25 IST