अपडेटेड 19 February 2024 at 11:40 IST

रिलेशनशिप में चीजें होने लगी हैं खराब, बढ़ रही हैं दूरियां? ये हो सकते हैं कारण

Relationship Tips: अगर आप और आपके पार्टनर में लगातार दूरियां बढ़ती जा रही हैं तो आपको इसके पीछे के कारणों का पता होना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Relationship sufferings
रिलेशनशिप में दूरियां | Image: Twitter

Relationship Tips: प्यार-मोहब्बत का रिश्ता बेहद प्यारा और सुकूनभरा होता है। इस रिश्ते में अगर एक बार तालमेल बैठ जाए तो जिंदगी बेहद आसान लगने लगती है। हालांकि आजकल यंग जेनरेशन में पेशेंस की कमी होने की वजह से रिश्ता खत्म होने की कगार पर आ जाता है।

कई लोग तो इस बात को ही नहीं समझ पाते हैं कि आखिर उनके रिलेशनशिप में इतनी अड़चनें आ क्यों रही हैं। अगर आपके पार्टनर के साथ भी आपकी अनबन होने लगी है तो आपको इसके कारणों का पता लगाकर उस पर काम करना शुरू कर देना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि किन कारणों की वजह से रिश्तों में खटास आ सकती है।

रिलेशनशिप में आ रही दिक्कतों के कारण

अलग लाइफस्टाइल

रिलेशनशिप में अनबन होने की सबसे बड़ी वजह दोनों पार्टनर का अलग-अलग लाइफस्टाइल होना हो सकता है।  दरअसल, आपके और आपके पार्टनर के बीच खाने-पीने, सोने-उठने आदि के समय के बीच का अंदर भी रिश्ते में खटास पैदा कर सकता है। इसलिए इस बात पर दोनों को खुलकर बात करनी चाहिए और एक साथ इसका हल निकालना चाहिए।

Advertisement

कम बातचीत

दो लोगों के करीब आने के लिए जरूरी है उन दोनों का बातचीत करना। लेकिन यंग जनरेशन बात करने पर भरोसा नहीं करती है, जिस कारण बातचीत की कमी के चलते रिश्ते खत्म होने की कगार पर आ जाते हैं। ऐसे में आपको अपने पार्टनर के साथ बातचीत कर रिश्ते को मजबूत करना चाहिए।

Advertisement

विश्वास की कमी

इन्सिक्योरिटी, ट्रस्ट इशू भी रिश्तों में खटास पैदा कर सकते हैं। आपका अपने पार्टनर से ज्यादा किसी और के साथ घुलना-मिलना आपके पार्टनर को परेशान कर सकता है। जिस कारण आप दोनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। इसलिए अपने नेचर में बदलाव लाएं और अपने पार्टनर के साथ लॉयल रहकर उन्हें भरोसा करना सिखाएं।

प्यार-केयर की कमी

बिना प्यार या परवाह के कोई भी रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिकता। रिलेशनशिप को अगर आप लम्बा चलाना चाहते हैं तो आपको अपने पार्टनर की परवाह करनी चाहिए, उन्हें अपने प्यार का अहसास कराना चाहिए। तभी आपका रिश्ता लम्बे समय तक टिका रहेगा।

कमिटमेंट की कमी

बिना कमिटमेंट के किसी भी रिलेशनशिप का अस्तित्व नहीं होता। इसलिए अपने रिलेशनशिप में अगर आप किसी तरह की कोई कमिटमेंट करते हैं तो उसे पूरा जरूर करें। कभी आपका रिश्ता सफल हो सकेगा। 

ये भी पढ़ें : Bagwani Utsav: फूलों से है प्यार तो बागवानी उत्सव में करें उनका दीदार, जानिए कब और कहां होगा शुरू

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 19 February 2024 at 10:56 IST