अपडेटेड 5 September 2024 at 08:10 IST
Teacher's Day 2024: गुरु बिना ज्ञान कहां...! टीचर्स डे पर सुनाएं ये 10 शायरियां
Teacher's Day 2024 shayari in Hindi: शिक्षक के लिए सबसे अच्छे संदेश/शायरी क्या हैं? टीचर्स डे पर शिक्षक को क्या बोलना चाहिए? जानें शायरी...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Teacher's Day 2024 shayari in Hindi: आज यानी 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जा रहा है। इस दिन सभी अपने टीचर्स को विश करते हैं और उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए गिफ्ट्स या कार्ड्स देते हैं। यह एक तरीका होता है अपने टीचर्स को धन्यवाद करने का। हमारे जीवन में गुरुओं का एक अहम रोल है। ऐसे में टीचर्स हमें जीवन में सही मार्ग दिखाते हैं। यदि आप भी इस दिन को और खास बनाना चाहते हैं और अपने टीचर्स को धन्यवाद कहना चाहते हैं तो आप यहां दी गई शायरियां अपने टीचर्स को सुना सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि टीचर्स डे पर कौन-सी शायरी (Shayari in Hindi) आपके काम आ सकती है। पढ़ते हैं आगे…
टीचर्स डे पर शायरी (Teacher's Day 2024 shayari in Hindi)
- रौशनी बनकर आये जो हमारी जिंदगी में
ऐसे गुरुओ को मैं प्रणाम करता हूं
जमीन से आसमान तक पहुंचाने का जो रखते हैं हुनर
ऐसे Teachers को मैं दिल से सलाम करता हूं।
Teacher's Day 2024 shayari in Hindi - गुरु का स्थान सबसे ऊंचा,
गुरु बिन कोई ना दूजा
गुरु करें सबकी नाव पार,
गुरु की महिमा सबसे अपार!
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं! - गुरु बिना ज्ञान कहां,
उसके ज्ञान का आदि न अंत यहां।
गुरु ने दी शिक्षा जहां,
उठी शिष्टाचार की मूरत वहां।
शिक्षक दिवस पर शायरी - गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय
बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय
शिक्षक दिवस की ढेरों बधाई! - जिसे देता है हर व्यक्ति सम्मान
जो करता है वीरों का निर्माण
जो बनाता है इंसान को इंसान
ऐसे गुरु को हम करते हैं प्रणाम!
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं! - गुरुदेव आप हमारे मार्गदर्शक,
आपके ज्ञान से हम सफल हुए।
शिक्षक का जीवन पवित्र होता है,
हमारे भविष्य का निर्माण करता है।
Shikshak Diwas par Shayari - ज्ञान का संग्रह, बुद्धि का विकास,
आपके मार्गदर्शन से हुआ है विकास।
शिक्षक आप हमारे जीवन का प्रकाश,
आपके आशीर्वाद से मिलेगा सफलता का आकाश। - भूलकर भी गुरु का अपमान मत करना,
भूलकर भी शिक्षा का तिरस्कार मत करना,
उस दिन अपनी भूल पर बड़ा पछताओगे
जिस दिन मुसीबतों से लड़ नहीं पाओगे। - शिक्षक का प्यार अनमोल होता है,
हमेशा हमारे साथ रहता है।
शिक्षक के बिना कोई भी सफल नहीं होता,
उनके योगदान को हमेशा याद रखना चाहिए। - शिक्षक का जीवन पवित्र होता है,
हमारे भविष्य का निर्माण करता है।
आपके त्याग और समर्पण के लिए,
हम सदा आपके आभारी रहेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 5 September 2024 at 08:10 IST