Teacher's Day 2024: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें थीम...
What is the story behind Teachers Day? 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है? जानते हैं शिक्षक दिवस का इतिहास...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Why teachers day celebrated on 5th September: बता दें कि हर साल 5 सितंबर का दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। कहते हैं कि इंसान का सबसे बड़ा शिक्षक उसके माता-पिता होते हैं। उसके बाद स्कूल में टीचर्स और वहीं जीवन में भी हमारे एक ऐसे गुरु होते हैं जो हमें जीवन जीना सिखाते हैं और आगे बढ़ना सिखाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 5 सितंबर के दिन को ही शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? इसके पीछे का क्या इतिहास है और इस साल की थीम क्या है?
अगर नहीं, तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हर साल 5 सितंबर के दिन ही टीचर्स डे क्यों मनाते हैं। पढ़ते हैं आगे…
5 सितंबर को ही शिक्षक दिवस क्यों मनाते हैं?
बता दें कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर के दिन हुआ था। यह हमारे देश के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे। वहीं ये एक महान शिक्षक भी थे। ऐसे में उनकी याद में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाते हैं। इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़े-बड़े योगदान दिए थे। 1962 में इन्होंने राष्ट्रपति का पद संभाला। ऐसे में छात्रों ने 5 सितंबर के दिन को शिक्षक दिवस के रूप में बनाने का प्रस्ताव भी रखा। छात्र राधा कृष्ण के पास अनुमति के लिए गए, तभी से डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जन्मोत्सव को टीचर्स डे के रूप में मनाते हैं।
शिक्षक दिवस के लिए थीम कौन-सी रखी गई है?
यदि इस साल की थीम यानी 2024 की थीम की बात की जाए तो टीचर्स डे की थीम ‘सतत भविष्य के लिए शिक्षकों को सशक्त बनाना’ (Empowering Educators for a Sustainable Future) तय की गई है। बता दें, हर साल शिक्षक दिवस की थीम तय की जाती है इस साल की थीम टीचर्स को सशक्त बनाने से जुड़ी है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।