अपडेटेड 20 July 2024 at 11:59 IST

Symptoms of Gas in Head: दिमाग में गैस चढ़ने पर दिखते हैं ये लक्षण, पहले ही हो जाएं सतर्क

Symptoms of Gas in Head: यदि आपके सिर में गैस चढ़ रही है तो ऐसे में कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं जानते हैं इन लक्षणों के बारे में...

headache
दिमाग में गैस चढ़ने पर दिखते हैं ये लक्षण | Image: Pexels

Sir me gas chadna ke lakshan: आज के समय में हमारी गलत जीवन शैली और खान-पान की गलत आदतें हमें पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना कराती हैं। ऐसे में बता दें कि लोग कब्ज और गैस की समस्या का शिकार हो जाते हैं। जब व्यक्ति जरूरत से ज्यादा बाहर का खा लेता है या शरीर में एसिड बनता है तब व्यक्ति को गैस की समस्या हो सकती है। ऐसे में जब गैस सिर में चढ़ने लगती है तो उसके कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सिर पर गैस चड़ने के कौन से लक्षण नजर आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

सिर पर गैस चढ़ने के लक्षण (Headache Due to Gas Symptoms)

  1. जब व्यक्ति के सिर पर गैस चढ़ती है तो उस दौरान लक्षण के रूप में व्यक्ति को कब्ज की समस्या हो जाती है। बता दें कि कब्ज के कारण मल त्यागने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति काफी दर्दनाक स्थिति महसूस करता है। 
  2. जब व्यक्ति को गैस चढ़ती है तो इस दौरान पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है। पेट फूलना गैस चढ़ने के मुख्य लक्षणों से एक है। 
  3. गैस होने पर व्यक्ति को अपच की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। बता दें कि जब व्यक्ति को अपच होती है तो ऐसे में खाया हुआ ठीक प्रकार से नहीं पचता। 
  4. गैस की समस्या होती है तो उसके कारण सीने में जलन की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। 
  5. गैस के सिर पर चढ़ने का एक लक्षण ये भी है कि व्यक्ति के काफी तेज पेट में दर्द भी हो सकता है। इसके अलावा पेट में ऐंठन भी महसूस हो सकती है।

नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि सिर पर गैस चढ़ने पर कौन-कौन से लक्षण नजर आते हैं। हम सलाह देते हैं कि लक्षण नजर आ रहे हैं तो ऐसे में तुरंत एक्सपर्ट से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें - Frozen Peas: मानसून में भूलकर भी न खाएं फ्रोजन मटर, बढ़ सकता है वजन

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 20 July 2024 at 11:59 IST