अपडेटेड 23 March 2024 at 16:00 IST
Summer Tips: पसीने की बदबू कर रही है शर्मिंदा, अपनाएं ये घरेलू उपाय; चुटकियों में दूर होगी बैड स्मेल
गर्मियों का सीजन आ चुका है। अपने साथ यह सिर्फ गर्मी ही नहीं बल्कि पसीने की बदबू भी लेकर आया है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय आपको इससे छुटकारा दिला सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Pasine Ki Badboo Se Kaise Paye Chhutkara: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जाएगा वैसे-वैसे लोगों को गर्मी और पसीना सताने लगेगा। वैसे तो गर्मियों में पसीना और इससे हल्की बदबू आना आम बात है, लेकिन समस्या तो तब हो जाती है, जब किसी के पसीने की बदबू उसे शर्मिंदा करने लगे।
दरअसल, बहुत से ऐसे लोग हैं, जो गर्मियों के सीजन में पसीने से आनी वाली बदबू से परेशान रहते हैं। इतना ही नहीं कई बार उन्हें इसकी वजह से शर्मिंदा भी होना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आप कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर चुटकियों में इससे छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे पसीने की बैड स्मेल को आसानी से दूर कर सकते हैं।
कैसे करें पसीने की बदबू को दूर?
दिन में दो बार नहाएं
गर्मियों का सीजन शुरू होते ही पसीने की बदबू बढ़ जाती है। ऐसे में कम से कम दिन में दो बार नहाना शुरू कर दें। ऐसा करने पर आपको बजबू से छुटकारा मिल सकता है।
ज्यादा से ज्यादा पिएं पानी
पसीने की बदबू को दूर करने के लिए खुद को हाईड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में इसके लिए जितना हो सके उतना पानी पिएं। इसके अलावा आप डिटॉक्स वॉटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement
पानी में नींबू मिलाकर नहाएं
गर्मियों में पसीने की बदबू को दूर करने के लिए नहाने के पानी में नींबू का रस, बेकिंग सोडा एलोवेरा जूस और चंदन भी मिला सकते हैं। इससे पसीने की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।
पानी में कोलोन मिलाकर नहाएं
नहाने के पानी में कोलोन मिलाकर भी नहाने से शरीर की बदबू दूर होती है। चंदन, गुलाब और खस जैसे प्राकृतिक तत्वों के गुण शरीर की बदबू दूर करने में मदद करते हैं।
Advertisement
पसीने वाले हिस्सों में लगाएं आलू
शरीर के जिन हिस्सों से बदबू आ रही है वहां आलू के स्लाइस रगड़ें। इससे दुर्गंध दूर होगी और आप राहत महसूस करेंगे।
फिटकरी के पानी से नहाएं
नहाने के पानी में फिटकरी मिलाकर नहाने से भी शरीर की बदबू दूर होती है। इसमें कुछ पुदीने की पत्तियां भी पीसकर डाल सकते हैं।
डाइट में करें बदलाव
इसके अलावा जिन लोगों के पसीने से बदबू आती है उन्हें अपनी डाइट में भी बदलाव करने की जरूरत है। ऐसे लोग लाइट और कम मसाले वाली चीजें खाएं। एक बार में ज्यादा खाना खाने के बजाय छोटे छोटे पोर्शन में खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 23 March 2024 at 15:51 IST