अपडेटेड 20 January 2026 at 19:55 IST
Surya Mangal Yuti: सूर्य-मंगल की युति से फरवरी में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा धन लाभ; किन्हें मिलेगा नौकरी में प्रमोशन?
Surya Mangal Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य और मंगल की युति होने जा रही है। जब सूर्य और मंगल एक ही राशि में स्थित होते हैं, तो इसे सूर्य–मंगल की युति कहा जाता है। ऐसे में इस दौरान इन राशियों के ऊपर धन की बारिश हो सकती है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Surya Mangal Yuti 2026: पौराणिक मान्यता के अनुसार ज्योतिष शास्त्र में सदियों से सूर्य को मान–सम्मान, नेतृत्व और आत्मबल का प्रतीक माना जाता रहा है। वहीं, मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि-संपत्ति और पराक्रम का प्रतीक माना जाता रहा है।
जब ग्रहों के राजा सूर्य और सेनापति मंगल एक साथ संयोग बनाते हैं, तो सूर्य–मंगल की युति कहा जाता है। जब युति का निर्माण होता है, तो विशेष रूप से करियर, पद, भूमि-संपत्ति, आत्मबल और कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव होते हैं, जिसके चलते कई लोगों को खूब लाभ होता है। फरवरी में होने वाले इस संयोग के कारण कई राशियों के लिए नई नौकरी, व्यवसाय में विस्तार और आत्मबल में वृद्धि के संकेत दिखाई दे रहा है।
मेष राशि
पौराणिक मान्यता के अनुसार मेष राशि वालों के लिए यह युति आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी लेकर आने वाली है। इस दौरान नौकरी में तरक्की से लेकर नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी करने वालों के लिए युति शानदार सफलता लेकर आने वाली है। युति के दौरान मान–सम्मान, नेतृत्व और आत्मबल भी बढ़ेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य और मंगल की युति शुभ संकेत लेकर आ रही है। इस दौरान करियर में नए मौके मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। बिजनेस से जुड़े मामले में फायदा हो सकता है। व्यापार में भी लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान आपका आत्मबल भी बढ़ेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य और मंगल की युति शुभ होने वाली है। इस दौरान मान–सम्मान, नेतृत्व और आत्मबल बढ़ेगा। सरकारी नौकरी या प्रशासन से जुड़े मामले में सफलता मिल सकती है। व्यापार में भी लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं। सेहत ही बढ़िया रहेगा। इस दौरान नौकरी में तरक्की से लेकर नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।
Advertisement
तुला राशि
पौराणिक मान्यता के अनुसार सूर्य और मंगल की युति से करियर और आर्थिक मामले में सुधार लेकर आएगी। कामकाज बढ़िया चलेगा। इस दौरान व्यापार में लाभ के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। बिजनेस से जुड़े मामले में फायदा हो सकता है। युति के दौरान मान–सम्मान, नेतृत्व और आत्मबल भी बढ़ेगा।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 20 January 2026 at 19:55 IST