अपडेटेड 26 January 2023 at 22:12 IST

Success Tips: जिंदगी में हासिल करनी है कामयाबी तो बाज से सीखनी चाहिए ये 4 बातें, कभी नहीं होंगे फेल

बाज शांत रहकर आसमान की ऊंचाईयों को छुने की हिम्मत रखता है। बाज शिकार करने में माहिर होता है। जिससे हम अपनी जिंदगी में कई सीख ले सकते हैं।

PC : Twitter
PC : Twitter | Image: self

Success From Hawk : बाज सिर्फ दिखने में सुंदर और अट्रैक्टिव पक्षी है, बल्कि सबसे ऊंची उड़ान भरने वाला एकलौता पक्षी है, जो कभी हार नहीं मानता। अगर आपको भी जिंदगी में कामयाबी हासिल करनी है तो यह पक्षी आपको मदद कर सकता है, इस पक्षी के जीवन से आप will Power की प्रेरणा भी ले सकते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं पक्षियों के राजा यानी बाज की।

बाज शांत रहकर आसमान की ऊंचाईयों को छुने की हिम्मत रखता है, यह अपनी गहरी नजर शक्ति और होशियारी के लिए जाना जाता है। हम चाहे तो बाज के जीवन से बहुत कुछ सीख सकते हैं। अगर आपको जिंदगी में कभी न हार मानने की प्रेरणा लेनी है तो, बाज के बारे में यह खास जानकारी आपको पता होनी चाहिए। 

1. भीड़ में ना चले, अलग रास्ता बनाएं 
बाज को आसमान का राजा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि वह अपने फैसले खुद लेता है और भीड़ से अलग होकर, तेज रफ्तार के साथ आसमान में सबसे ऊंचाई पर अकेला उड़ता है। आप भी खुद को कम ना आंके हमेशा उच्च मानसिकता रखें, नहीं तो हमेशा यह सोचते रह जाएंगे की लोग क्या कहेंगे ? 

2. खुद पर रखो भरोसा 
बाज कभी अपने भोजन में मरा हुआ मांस नहीं खाता, वह हमेशा खुद शिकार करके मांस खाता है। उसे अगले वक्त की चिंता नहीं रहती की अगला भोजन कैसे प्राप्त होगा। वह खुद पर भरोसा रखता है कि वह फिर से शिकार कर लेगा। हमें भी बाज से यह सिखना चाहिए कि कैसे किसी पर निर्भर न रहे, खुद पर भरोसा रखें और निरंतर काम करते रहें। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Stress Relief : अपने व्यवहार में बदलाव कर ऑफिस में रहे स्ट्रेस फ्री, इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान

3. अपने प्रति कठोर बनों  
बताया जाता है कि बाज जब 30 साल की उम्र से ज्यादा का हो जाता है तो उसे खुद के साथ बहुत कठोरता दिखानी पड़ती है। वह खुद के पंखों को खिचकर निकालता है, ताकी नए पंख आ सके और चोंच को भी पत्थर से मारकर तोड़ देता है। क्योंकि नुकीली चोंच मुड़ने लगती है। इस दौरान वह काफी दर्द से गुजरता है, लेकिन कुछ ही महीनों में वह ठीक भी हो जाता है। इससे हमें बाज से सिखना चाहिए कि आगे कदम बढ़ाने के लिए हमें कुछ कदम उठाने पड़ते हैं। जिससे भविष्य में अच्छे बदलाव देखने को मिलते हैं। 

Advertisement

4. अपने आस-पास बाज जैसी नजर रखें 
बाज की दूर दृष्टि करीब 5 किमी तक भी अपने शिकार को केंद्रित कर लेती है, इसलिए बाज अपने शिकार को मरने की क्षमता रखता है। हमें इससे यह सीख लेनी चाहिए कि छोटी सोच कभी नहीं रखनी चाहिए, हमेशा दूर की सोच रखों और अपने आस-पास भी ध्यान रखें की क्या कुछ हो रहा है। 

यह भी पढ़ें: Republic Day 2023: कर्तव्‍य पथ पर पहली बार दिखी BSF की ऊंट सवार महिला टुकड़ी

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 26 January 2023 at 22:10 IST