अपडेटेड 24 October 2024 at 13:13 IST
Straight Hair के लिए गर्म करके लगाएं ये चीज, ब्लड सर्कुलेशन भी होगा अच्छा
How can I make my hair straight naturally? सरसों का तेल गर्म करके बालों में लगाने से क्या होता है? घर पर ही बालों को स्ट्रेट कैसे करें? जानें इस लेख में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How to straighten hair permanently at home? हर महिला की इच्छा होती है कि उसके बाल लंबे और काले नजर आएं। वहीं वे बालों को घना बनाने के लिए ना जानें कौन-कौन से तरीकों को अपनाती हैं। बता दें कि यदि आप बालों की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में बालों में सरसों का तेल गर्म करके लगाएं, इससे बालों को सीधा (straight Hair) किया जा सकता है। साथ ही इससे लंबे, घने और काले बाल भी किए जा सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बालों में गर्म करके सरसों का तेल (Sarso ke tel ke fayde) लगाया जाए तो इससे बालों को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
क्या गर्म सरसों का तेल बालों के लिए अच्छा है?
- बता दें कि यदि बालों में सरसों के तेल को गर्म करके लगाया जाए तो इससे बालों को सीधा किया जा सकता है। इसके अलावा बेबी हेयर की समस्या से भी राहत मिल सकती है।
- यदि बालों में हल्का गर्म करके सरसों का तेल लगाते हैं तो इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।
- यदि आप अपने बालों को मजबूत करना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपने बालों में सरसों के तेल को गर्म करके लगा सकते हैं। ऐसा करने से बाल चमकदार भी नजर आ सकते हैं।
- बालों की ग्रोथ के लिए आप हफ्ते में एक से दो बार सरसों के तेल को गर्म करके जड़ों में लगाएं और हल्के हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा करने से बाल बढ़ते हुए नजर आ सकते हैं।
- यदि आप बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो सरसों तेल को गर्म करके अपने बालों में लगाएं।
- यदि गर्म तेल को सिर पर लगाया जाए तो ऐसा करने से मूड पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। साथ व्यक्ति शांत महसूस कर सकता है।
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि यदि बालों में सरसों के तेल को गर्म करके लगाया जाए तो इससे फायदा हो सकता है। लेकिन व्यक्ति को सरसों का तेल ज्यादा तेज गर्म भी नहीं करना चाहिए वरना इसे जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है।
ये भी पढ़ें - Cervical Ka Dard: सर्वाइकल दर्द की पहचान कैसे करें?
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 24 October 2024 at 13:13 IST