अपडेटेड 7 August 2024 at 17:49 IST

सुबह तुरंत पेट साफ करने के लिए क्या करें? जरूरी नहीं गर्म पानी पीना....

How can I clean my stomach fast? रात में ऐसा क्या खाएं कि सुबह पेट साफ हो जाए? सुबह उठकर अपना पेट कैसे साफ करें? जानें इन सवालों के जवाब...

stomach problems
सुबह तुरंत पेट साफ करने के लिए क्या करें? | Image: Freepik

How to clean your stomach at night? अगर सुबह उठते ही आपका पेट साफ नहीं होता तो ऐसे में बता दें कि कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। जब व्यक्ति का पेट साफ नहीं होता है तो इसके कारण उसका पूरा दिन बहुत उलझन में बीतता है। वहीं उसका पूरा ध्यान इसी तरफ जाता है। वह अपना मन काम में भी नहीं लगा पाता। ऐसे में बता दें कि सुबह उठते ही यदि कुछ चीजों को किया जाए तो पेट को आसानी से साफ (What to eat to clear the stomach?) किया जा सकता है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पेट साफ करने के लिए किन चीजों को अपनी दिनचर्या में जोड़ा (How do I clean the inside of my stomach?) जा सकता है। पढ़ते हैं आगे… 

सुबह तुरंत पेट साफ करने के लिए क्या करें? (How do I clean my stomach naturally?)

  1. सेब के सिरके के इस्तेमाल से पेट को साफ किया जा सकता है। ऐसे में आप गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाएं और उसका सेवन करें। ऐसा करने से 5 मिनट के अंदर आपका पेट साफ हो सकता है। 
  2. नींबू पानी के सेवन से भी पेट को साफ किया जा सकता है। ऐसे में आप गुनगुने पानी में नींबू की कुछ बंदे मिलाएं और बने मिश्रण का सेवन करें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है। 
  3. जीरे और सौंफ के पानी का सेवन किया जाए तो ये भी पेट के लिए बेहद उपयोगी हैं। ऐसे में आप रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में सौंफ और जीे को भिगोएं। अब अगले दिन इस पानी को उबाल लें और छान कर इसका सेवन करें। ऐसा करने से फायदा हो सकता है। 
  4. अंजीर का सेवन भी पेट को साफ करने में उपयोगी है। बता दें, अंजीर के अंदर फाइबर पाया जाता है जो पेट को साफ करने के साथ-साथ पाचन क्रिया को तंदुरुस्त रख सकता है। ऐसे में आप गर्म पानी में अंजीर को रात भर भिगोएं और अगले दिन खाली पेट इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपका पेट अच्छा होगा और कब्ज की समस्या दूर होगी।

ये भी पढ़ें - एलोवेरा खाने से कौन-कौन सी बीमारियां ठीक होती हैं? इसे कच्चा कैसे खाएं..

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 7 August 2024 at 17:49 IST