अपडेटेड 5 July 2024 at 07:38 IST
Stair Climbing Benefits: सीढ़ियां चढ़ने-उतरने से घटता है वजन, नींद में भी आता है सुधार
Stair Climb: यदि आपके घर में सीढ़ियां हैं तो उन्हें देखकर थके नहीं बल्कि ये तो खुश होने वाली बात है क्योंकि सीढ़ियां चढ़ने से सेहत की कई समस्या दूर हो सकती हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Stair Climbing Benefits in Hindi: आजकल लोग समय की कमी के कारण एक्सरसाइज या योग प्राणायाम को अपने जीवन का हिस्सा नहीं बना पाते। ऐसे में इन लोगों को बता दें कि यदि वे सीढ़ियां चढ़ते हैं तो इससे न केवल एक्सरसाइज हो सकती है बल्कि सीढ़ियां चढ़ने से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।
आज का हमारा आर्टिकल इसी टॉपिक पर है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे की सीढ़ियां चढ़ने से कौन-कौन सी परेशानियां (Advantage of stair Climbing) दूर हो सकती हैं और आपकी सेहत को क्या फायदा हो सकता है। पढ़ते हैं आगे...
सीढ़ियां चढ़ने-उतरने के फायदे
- जिन लोगों को दिल से संबंधित समस्या है या जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है उन्हें बता दें कि यदि वे सीढ़ियां चढ़ते हैं तो इससे न केवल कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम किया जा सकता है बल्कि दिल को भी फायदा पहुंचता है।
- डायबिटीज के रोगी यदि सीढ़ियां चढ़ते हैं तो इससे डायबिटीज का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।
- सीढ़ियां चढ़ने से मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन लेवल को बेहतर करता है। साथ ही बंद नसों को खोलने का भी काम कर सकता है। यह तेजी से वजन कम करने में उपयोगी है।
- जो लोग रात में नींद नहीं ले पाते या जिन्हें अनिद्रा की समस्या है उन लोगों को बता दे कि यदि वे सीढ़ियां चढ़ते हैं तो इससे नींद की समस्या से भी राहत मिल सकती है।
- सीढ़ियां चढ़ने से व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। यह शरीर में हैप्पी हार्मोंस को रिलीज करता है, जिससे शरीर और आपका मन शांत और खुश रह सकता है।
- सीढ़ियां चढ़ने से व्यक्ति के जोड़ों को भी मजबूती मिलती है। सीढ़ियां चढ़ने से जांघ की मसल्स, पैरों की मसल्स और आपके हिप की मसल्स पर दबाव पड़ता है, जिससे वह बेहतर काम करने में मदद करती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 5 July 2024 at 07:38 IST