Chana-Moong Benefits: वजन कम करने के साथ-साथ अंकुरित चना और मूंग खाने के हैं कई और भी फायदे

Sprouted Chana And Moong For Health: अगर आप रोजाना अंकुरित चने और मूंग दाल का सेवन करना शुरू कर देंगे तो आपकी सेहत को इसके कई फायदे होंगे।

Benefits Of Sprouted Chana And Moong
अंकुरित चना और मूंग खाने के फायदे | Image: Pixabay

Benefits Of Sprouted Chana And Moong: अच्छा खान-पान अच्छी सेहत की निशानी होता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते, जिस कारण हमे कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम होनी शुरू हो जाती है। हालांकि अगर आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत को कई तरह के फायदे हो सकते हैं।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • क्या आप रोजाना खाते हैं अंकुरित चना और मूंग दाल
  • अंकुरित चना-मूंग दाल खाने के फायदे
  • हेल्थ प्रॉब्लम के साथ-साथ ब्रेन को भी होगा फायदा

अगर आप दुरुस्त रहना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में अंकुरित चना और मूंग दाल जरूर शामिल करनी चाहिए। दरअसल, अंकुरित चना और मूंग दाल का रोजाना सेवन करने से सेहत दुरुस्त हो सकती है। अगर आप स्नैक्स के तौर पर रोजाना अपनी डाइट में अंकुरित चने और मूंग दाल को शामिल कर लेते हैं तो इससे आपकी कई हेल्थ प्रॉब्लम खत्म हो सकती हैं। चलिए जानते हैं कि अंकुरित चने और मूंग दाल का सेवन करने से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

अंकुरित चना और मूंग दाल खाने के फायदे

घटेगा मोटापा

आजकल ज्यादातर लोग अपने बढ़ते मोटापे की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में अंकुरित चने और मूंग दाल का सेवन उनके लिए वरदान साबित हो सकता है। जी हां, अगर आपको अपना वजन कंट्रोल करना है तो आप अंकुरित चना और मूंग दाल का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें कैलोरीज की मात्रा काफी कम होती है, साथ ही ये हेल्थ के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होते हैं। वजन कम करने के लिए आप रोजाना इसका सेवन कर सकते हैं।

Advertisement

डाइजेशन में मजबूती

अगर आपको डाइजेशन से जुड़ी समस्या रहती है तो आपको अंकुरित मूंग दाल और चने का सेवन जरूर करना चाहिए। दरअसल, अंकुरित मूंग दाल कई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है, जो कि आसानी से डाइजेस्ट हो जाती है। इसमें कई तरह के एंजाइम्स होते हैं, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं। वहीं, अंकुरित चना फाइबर से भरपूर होता है जो आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है।

Advertisement

ब्रेन हेल्थ होगी मजबूत

दिमाग की ताकत बढ़ाने के लिए अंकुरित चने और मूंग दाल का सेवन करना चाहिए। अंकुरित चने में विटामिन बी 6 और कोलीन होता है जो दिमाग के लिए काफी फायदेमंद है। वहीं, मूंग दाल भी ब्रेन हेल्थ के लिए लाभकारी होती है। ऐसे में आप इन दोनों चीजों का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं। ये आपके सोचने की क्षमता को बढ़ाकर याददाश्त तेज करने में भी मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें: क्या आपने देखी हैं अंडरवर्ल्‍ड डॉन Dawood Ibrahim पर बनी ये Movies? देखिए पूरी लिस्ट
 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड