अपडेटेड 15 March 2026 at 20:25 IST
Shoes Smell Solution: जूतों की बदबू से हो रहे हैं परेशान? ये 5 घरेलू उपाय मिनटों में कर देंगे जूते फ्रेश
Shoes Smell Solution: गर्मियों के सीजन में जूतों से अक्सर बदबू आने लगती है। इस बदबू से छुटकारा पाने के लिए पांच घरेलू नुस्खों को अपनाकर छुटकारा पाया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कैसे आप अपने जूतों को फ्रेश रख सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Shoes Smell Solution: अक्सर कई लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है कि जूते पहनने के कुछ ही समय बाद उनमें से तेज बदबू आने लगती है। यह समस्या कई बार दूसरों के सामने शर्मिंदगी की वजह भी बन जाती है। जूतों में आने वाली बदबू के पीछे मुख्य कारण पसीना, नमी और बैक्टीरिया का जमाव होता है। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में यह परेशानी ज्यादा देखने को मिलती है। हालांकि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ प्रभावी उपायों के बारे में...
जूतों को धूप में रखना
अगर जूतों से लगातार बदबू आ रही है तो उन्हें धूप में सुखाना सबसे आसान और असरदार तरीका माना जाता है। कई बार जूतों के अंदर नमी जमा हो जाती है, जिससे बैक्टीरिया तेजी से पनपने लगते हैं और बदबू पैदा करते हैं। ऐसे में जूतों को कुछ घंटों के लिए धूप में रखने से उनमें मौजूद नमी कम हो जाती है और बदबू भी दूर होने लगती है। बेहतर होगा कि हर कुछ दिनों में जूतों को धूप में जरूर रखा जाए।
बेकिंग सोडा
जूतों की बदबू दूर करने के लिए बेकिंग सोडा भी काफी कारगर माना जाता है। इसके लिए रात को सोने से पहले जूतों के अंदर थोड़ा सा बेकिंग सोडा डाल दें और सुबह उठकर उसे झाड़ दें। बेकिंग सोडा जूतों के अंदर मौजूद नमी को सोखने में मदद करता है और बैक्टीरिया के असर को भी कम करता है, जिससे बदबू धीरे-धीरे खत्म होने लगती है।
चाय की सूखी पत्तियां
अगर जूतों से ज्यादा तेज बदबू आ रही है तो चाय की सूखी पत्तियां भी इस समस्या में मददगार साबित हो सकती हैं। इसके लिए सूखी चाय की पत्तियों को किसी कपड़े या छोटे पाउच में बांधकर जूतों के अंदर रातभर के लिए रख दें। चाय की पत्तियां बदबू को सोखने के साथ-साथ जूतों को फ्रेश महसूस कराने में भी मदद करती हैं।
Advertisement
नींबू के छिलकों
नींबू के छिलकों में मौजूद प्राकृतिक खुशबू जूतों की बदबू को कम करने में मदद करती है। अगर जूतों से बदबू आ रही है तो रात में सोने से पहले उनके अंदर नींबू के छिलके रख दें। सुबह जब आप जूते पहनेंगे तो उनमें हल्की ताजगी महसूस होगी और बदबू भी काफी हद तक कम हो जाएगी।
जूतों की सफाई
जूतों में बदबू न आए इसके लिए उनकी नियमित सफाई भी बेहद जरूरी होती है। समय-समय पर जूतों को धोते रहें और रोज एक ही जोड़ी जूते पहनने के बजाय उन्हें बदल-बदलकर इस्तेमाल करें। ऐसा करने से जूतों को सूखने का पूरा समय मिलता है और उनमें नमी जमा नहीं हो पाती, जिससे बदबू की समस्या कम हो जाती है।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 15 March 2026 at 20:25 IST